Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: नेशनल स्तर की कराते प्रतियोगिता में संदीप नेताम ने जीता कांस्य पदक*

 *नेशनल स्तर की कराते प्रतियोगिता में संदीप नेताम ने जीता कांस्य पदक*


*जनपद सदस्य व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मान, क्षेत्र में खुशी की लहर*



दुर्गूकोंदल।संयुक्त भारत ओपन कराते प्रतियोगिता (2025) में कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले संदीप नेताम का आज गर्मजोशी से सम्मान किया गया। यह सम्मान समारोह ग्राम पंचायत कोदापाखा क्षेत्र में आयोजित हुआ, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।सम्मान समारोह में जनपद सदस्य श्रीमती हेमलता उयके, ग्राम पंचायत बांगाचार की सरपंच श्रीमती अनूपा कोवाची, उपसरपंच श्री शानू नेताम, उपसरपंच श्री सुखई, ग्रामवासी मुकेश गावड़े तथा अन्य गणमान्य नागरिकों ने संयुक्त रूप से संदीप नेताम को पदक, शॉल, श्रीफल एवं स्मृति उपहार प्रदान कर सम्मानित किया। सभी ने संदीप के दृढ़ संकल्प, मेहनत और लगन की सराहना की।सम्मान प्रदान करते हुए जनपद सदस्य हेमलता उयके ने कहा संदीप न केवल इस क्षेत्र की पहचान हैं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय हैं। उनकी यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा है। हम सभी को उन पर गर्व है।इसी प्रकार सरपंच श्रीमती अनूपा कोवाची और मुकेश गावडे ने संयुक्त रूप से अपने संबोधन में कहा आप आगे बढ़ते रहें, हम हर संभव सहायता और सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। हमारा क्षेत्र आपके कारण नई   पहचान पा रहा है।प्रतयोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए संदीप नेताम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, कोच और ग्रामीणों को दिया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लोगों की प्रेरणा और साथ का परिणाम है। उन्होंने आगे भी निरंतर अभ्यास जारी रखने और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक लाने का संकल्प व्यक्त किया।इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों और युवाओं ने संदीप का हौसला बढ़ाया और तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया। क्षेत्र में संदीप की इस उपलब्धि से खुशी और गर्व का वातावरण व्याप्त है। उनकी सफलता से क्षेत्र के अन्य युवा भी खेलों में भाग लेने और लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित हो रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments