Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: जर्जर सड़क को लेकर 5 दिसंबर को पदयात्रा व घेराव*

 *जर्जर सड़क को लेकर 5 दिसंबर को पदयात्रा व घेराव*


*कोदापाखा–दुर्गूकोंदल सड़क सुधार की मांग पर ग्रामीणों का आंदोलन*



दुर्गूकोंदल। 03 दिसंबर 2025।

कोदापाखा से दुर्गूकोंदल तक की सड़क की अत्यंत खराब स्थिति को लेकर क्षेत्रवासी अब आंदोलन के लिए बाध्य हो चुके हैं। इसी क्रम में दिनांक 05 दिसंबर 2025, शुक्रवार को ग्रामीणों द्वारा पदयात्रा कर तहसील कार्यालय घेराव एवं ज्ञापन सौंपा जाएगा।

जिला पंचायत सदस्य श्री देवलाल नरेटी ने बताया कि पिछले ढाई वर्षों से इस मार्ग की स्थिति जर्जर बनी हुई है। लगातार दो वर्षों से सड़क मरम्मत की मांग के बावजूद शासन-प्रशासन द्वारा अब तक कोई कार्य नहीं कराया गया है। परिणामस्वरूप आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं और मरीजों तथा विद्यार्थियों को आने-जाने में गंभीर कठिनाइयाँ झेलनी पड़ रही हैं।उन्होंने कहा कि अब मांग पूरी होने तक ग्रामीण पीछे नहीं हटेंगे और उग्र तरीके से  आंदोलन जारी रहेगा।ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से मुकेश गाबड़े, दीपक कल्लो, विजय कोमरा, संजय मरकाम,नंदकुमार नेताम, भवेश नेताम, अमन नरेटी,नितेन्द्र, राकेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments