Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: *ईडी कार्रवाई के विरोध में दुर्गूकोंदल में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन*

 *ईडी कार्रवाई के विरोध में दुर्गूकोंदल में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन*


*प्रधानमंत्री का पुतला दहन, विरोध जताते हुए की नारेबाज़* 



दुर्गूकोंदल।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी के विरुद्ध प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज किए गए प्रकरण के विरोध में ब्लॉक युवा कांग्रेस दुर्गूकोंदल ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित किया गया।युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता हाथों में तख्तियाँ और पार्टी ध्वज लिए जमा हुए तथा केंद्र सरकार की नीतियों के विरुद्ध नारेबाज़ी की। प्रदर्शन के दौरान प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था भी बनाई गई थी।युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष श्री आकाश यदु ने कहा कि विपक्षी दल के नेतृत्व पर कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध के रूप में देखा जा रहा है। उनका कहना था कि आम जनता वास्तविकता को समझ चुकी है और राजनीतिक लाभ के उद्देश्य से की जा रही कार्रवाई को स्वीकार नहीं करेगी।वहीं युवा कांग्रेस नेता  महत्तम दुग्गा ने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं को दबाने व परेशान करने के लिए जाँच एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन होना आवश्यक है।नेताओं ने ईडी कार्रवाई को रोकने एवं विपक्ष की आवाज़ को बुलंद बनाए रखने का संकल्प भी व्यक्त किया।इस विरोध कार्यक्रम में  श्री आकाश यदु, ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष महत्तम दुग्गा, युवा कांग्रेस नेता श्री प्रकाश नूरेटी, युवा कांग्रेस नेता,लतीफ़ ध्रुव,हरेंद्र नाग,आशीष मरकाम श्री राहुल श्रीवास्तव राजकुमार मरकाम श्री मुकेश तारम श्री गन्नू सिन्हा श्री रघुनंदन गोस्वामीश्री यशवंत कावड़े श्री दिनेश माहवेश्री जीतू साहू,तथा बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments