बालोद
गुण्डरदेही
तारीख 20/01/26
आज ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही का बैठक साहू सदन गुंडरदेही में सम्पन्न हुआ जिसमें नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष श्री कचरु साहूजी का उपस्थित कांग्रेसजनों ने आत्मीय स्वागत किया!निवर्तमान अध्यक्ष श्री भोजराज साहू ने स्वागत भाषण देते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष श्री कचरु साहू को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए अपने 5 वर्ष के कार्यकाल में सभी के भरपूर सहयोग, स्नेह और आशीर्वाद के लिए सभी का आभार व्यक्त किया!ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री कचरु साहू ने अपने नियुक्ति के लिए पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए सभी कांग्रेसजनों से आगामी कार्यक्रमों के लिए सहयोग करने का अपील किया!मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत पंचायत स्तर पर जनसंपर्क कर केंद्र की मोदी सरकार द्वारा मनरेगा को खत्म करने की साजिश को आमजनता तक पहुंचाने एवं 30 जनवरी को ग्राम सिकोसा में ब्लॉक स्तरीय धरना प्रदर्शन करने की बात कही!एस. आई.आर. को गंभीरता से लेते हुए सभी बूथ में कार्य करने का भी निवेदन किया!अन्य वक्ताओं ने भी नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष को बधाई देते हुए मनरेगा बचाओ संग्राम में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु अपने विचार रखे!आभार प्रदर्शन महामंत्री तामेश्वर देशमुख ने किया!*
बैठक में प्रमुख रूप से जिला पंचायत बालोद की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संजय साहू,नुरुल्ला खान,अश्वनी सोनकर,मंडल अध्यक्ष सलीम खान,मानसिंह देशलहरा, तरुण साहू,रूपचंद जैन,जनपद सदस्य श्रीमती रीना देशमुख,विधायक प्रतिनिधि तरुण पारकर,पार्षद फैज बख्स,सेक्टर प्रभारी अभिषेक यादव,पवन सिन्हा,लिखन निषाद,नीलकंठ टंडन,तुलसी साहू,बलराम अंगारे,दिनेश साहू,निजानंद चंद्राकर, NSUI अध्यक्ष उस्मान रजा,संतोष निषाद,रिंकू गुप्ता,योगेश देशमुख,मोजीराम साहू,ओमप्रकाश यादव,परस ठाकुर,मनीष सेन,विजय चंद्राकर,किशन पांड़े,चुनुराम चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे!
रिपोर्टर
विजन टीवी चैनल गुण्डरदेही संवाददाता रूपचंद जैन की रिपोर्ट
9691605512

0 Comments