Ticker

6/recent/ticker-posts

BALOD: छत्तीसगढ़ को खोखली करने को तैयार बजट,आम जनता किसान युवा बेरोजगार को लॉलीपॉप उद्योगपतियों को मलाई बांट रही सरकार*

 बालोद 

लोकेशन -गुण्डरदेही 

तारीख 02/02/26


छत्तीसगढ़ को खोखली करने को तैयार बजट,आम जनता किसान युवा बेरोजगार को लॉलीपॉप उद्योगपतियों को मलाई बांट रही सरकार* 

कचरु राम साहू

अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही


एक बार फिर छत्तीसगढ़ को केंद्रीय बजट में नजरअंदाज किया गया है। कृषि प्रधान देश होते हुए भी किसानों के हाथ खाली.कृषि क्षेत्र में कोई बड़ा अहम निर्णय ही नहीं,न तो आम जनता के लिए कोई ठोस प्रावधान किया गया और न ही युवाओं के लिए रोजगार या विकास से जुड़ी कोई बड़ी घोषणा की गई। युवाओं को बेरोजगारी के दलदल में फंसाये रखने सिर्फ लॉलीपॉप दिखाया जा रहा है।गरीब को गरीब अमीर को और अमीर कर देने वाली बजट, विदेश यात्रा कोई गरीब तो करेगा ही नहीं, 

छत्तीसगढ़ के लिये बहुत ही निराशाजनक यह बजट. मात्र एक रट लगाते रह गए हैं - विजन 2047.यह बजट आम जनता के लिए नहीं, बल्कि बड़े उद्योगपतियों को लाभपहुंचाने वाला है.साथ ही साथ जिन राज्यों में चुनाव हैं, वहां को ध्यान में रखकर बजट बनाया गया है, जबकि छत्तीसगढ़ को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है. डबल इंजन के सरकार में इंजन पूरी तरह जाम होते नज़र आ रही है.शिक्षा स्वास्थ्य के क्षेत्र में कोई पहल ही नहीं जबकि हर उस अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवा हर एक बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराने की बात कहती है.आम जनता  अस्पतालों के चक्कर काटने को मजबूर जरूरी जांच सुविधाओं को दरकिनार करने वाली बजट. छत्तीसगढ़ के खनिज संपदा पर नज़रें प्रदेश को पूरी तरह खोखली कर देने को तैयार.

विदेश यात्रा पर जिस प्रकार विचार किया गया है बिल्कुल निराशाजनक है. यह विचार  बिलासपुर रेलवे जोन, जो देश के सबसे अधिक कमाऊ जोन में शुमार है, को लेकर किसी बड़े और विशेष निवेश पैकेज की घोषणा के लिए होता कम से कम यात्रियों के लिए निराशाजनक न होता। छत्तीसगढ़ लंबे समय से बस्तर जैसे संवेदनशील और पिछड़े क्षेत्रों के लिए एक विशेष 'विकास प्रोत्साहन कोष' की मांग करता रहा है, लेकिन बजट में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए कोई विशिष्ट वित्तीय रोडमैप पेश नहीं किया गया। साथ ही, धान के कटोरे के रूप में विख्यात इस राज्य को उम्मीद थी कि खाद्य प्रसंस्करण और भंडारण क्षमता बढ़ाने के लिए कोई विशेष 'एग्रो-एक्सपोर्ट हब' छत्तीसगढ़ को देते जिससे किसानों की आय दोगुना करने में सहायक होता। शिक्षा स्वास्थ्य संचार सब कुछ का हाल बजट में कर दिये हैं बेकार. कुल मिलाकर, यह बजट विकास की के नाम पर बड़ी तस्वीर तो पेश करता है, लेकिन छत्तीसगढ़ के लिए पूरी तरह से विशिष्ट प्रोत्साहनों की कमी खटकती है

कचरु राम साहू

अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही



रिपोर्टर 

विजन टीवी चैनल गुण्डरदेही संवाददाता रूपचंद जैन की रिपोर्ट 

9691605512

Post a Comment

0 Comments