बालोद
लोकेशन -गुण्डरदेही
तारीख 03/02/26
गुण्डरदेही
तारीख 03/02/26
गुण्डरदेही में GCL क्रिकेट मैच काआयोजन, जसवंत सिन्हा रहे मुख्यअतिथि
गुण्डरदेही में आयोजित GCL क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन भव्य रूप से किया गया। फाइनल मुकाबले के अवसर पर जसवंत सिन्हा जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
समापन अवसर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को जसवंत सिन्हा जी की ओर से ₹70,000 (सत्तर हज़ार रुपये) की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। जसवंत सिन्हा जी ने विजेता टीम को ट्रॉफी एवं पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया तथा खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर जसवंत सिन्हा जी ने कहा कि ऐसे खेल आयोजनों से युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे की भावना विकसित होती है। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
मैच के दौरान बड़ी संख्या में खेल प्रेमी दर्शक उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। पूरे आयोजन को दर्शकों का भरपूर समर्थन मिला।अन्यपदाधिकारी प्रमोद जैन, जिला अध्यक्ष अश्वनी यादव एवं मॉर्निंग क्रिकेट क्लब गुण्डरदेही आयोजक समिति के सारे सदस्यगण उपस्थित रहे।
रिपोर्टर
विजन टीवी चैनल गुण्डरदेही संवाददाता रूपचंद जैन की रिपोर्ट
9691605512

0 Comments