Ticker

6/recent/ticker-posts

RAJNANDGAON: गांजा तस्करी करने वाले आरोपी चढे पुलिस के हत्थे

थाना सोमनी जिला राजनांदगांव

 दिनांक 05.02.2026 

 थाना सोमनी पुलिस एवं सायबर सेल की संयुक्त कार्यवाही।

 गांजा तस्करी करने वाले आरोपी चढे पुलिस के हत्थे।

 एक इलेक्ट्रीक ऑटो वाहन क्रमांक सीजी 04 क्यू एफ 3543 कीमती 200000 रुपए, 14.662 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती 733100 रू, ईयर बड, 01 नग कीपेड मोबाईल फोन, 2 नग एनराइड मोबाईल नगदी रकम 3023/- कुल जुमला कीमती 947023/- को किया गया जप्त।




           पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भ0पु0से0) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन, नगर पुलिस अधीक्षक  अलेक्जेण्डर किरो के पर्यवेक्षण में अपराध की रोकथाम व नियंत्रण हेतु अवैध मादक पदार्थ की बिक्री एवं परिवहन को रोकने हेतु चलाए जा रहे सतत अभियान के तहत मुखबीर सूचना पर थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक अरुण कुमार नामदेव के नेतृत्व में टीम गठित कर रायपुर से राजनांदगांव की ओर आ रहे आटो वाहन क्रमांक-सी. जी. 04 क्यू.एफ. 3543 को ग्राम टेडेसरा में एमसीपी लगाकर गोवा की उपस्थिति में घेराबंदी कर रोक कर चेक किया गया चेक करने पर आटो में 08 छोटे-बड़े पैकेटों में कुल वजनी 14.662 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 733100 रू मिला मौके पर आटो में सवार -

01. दुर्गेश रायकर उर्फ विक्की पिता राजकुमार रायकर 30 वर्ष निवासी ग्राम हीरापुर लाटरी नगर रायपुर।

02. मो0 जुल्फिकार उर्फ राजा पिता मोह0 सफी खान उम्र 32 वर्ष निवासी कबीर नगर अटल आवास रायपुर (छ0ग0)

03. दीपक साहू पिता सुकदेव उम्र 38 वर्ष निवासी कबीर नगर अटल आवास रायपुर (छ0ग0) तीनो से पुछताछ पर 

उपरोक्त सभी के द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा रायपुर से 08 छोटे-बडे पैकेटों में रखें अवैध मादक पदार्थ गांजा को आटो के सीट के पीछे छिपाकर राजनांदगांव बिक्री हेतु लाना बताया। आरोपीगण के संयुक्त कब्जे से एक महेन्द्रा कम्पनी का इलेक्ट्रीक ऑटो क्रमांक सीजी 04 क्यू एफ 3543 कीमती 200000 रूपए एवं 08 छोटे-बड़े पैकेटों में कुल वजनी 14.662 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 733100 रूपए, एक की-पेड मोबाईल फोन, एक नग ईयर बड तथा 02 नग एनराइड मोबाईल एंव 3023 रूपए नगद जुमला किमती 947023 रूपए को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। अभियुक्तों का कृत्य धारा 20(ख)(ii)एन डी पी एस एक्ट का पाए जाने से विधीवत कार्यवाही करते हुए तीनो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर आदेश अनुसार जेल दाखिल किया जा रहा है।

                उपरोक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमान अलेक्जेंडर कीरो, थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार नामदेव, सहायक उप निरीक्षक राजू मेश्राम, प्रधान आरक्षक डुलेश्वर साहू, आरक्षक दिनेश वर्मा, सायबर टीम एवं समस्त थाना स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

अनिल सिन्हा रिपोर्टर छत्तीसगढ़ विज़न टी वी 

Post a Comment

0 Comments