Ticker

6/recent/ticker-posts

BALOD: स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति का 158 वॉं स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान हुडको तालाब भिलाई नगर में चला*।

 बालोद 

लोकेशन -भिलाई

तारीख 08/03/26


स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति का 158 वॉं स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान हुडको तालाब भिलाई नगर में चला*।                      



 हरा भरा,स्वच्छ धरा के उद्देश्य को लेकर स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ की टीम द्वारा सुप्रसिद्ध नाड़ी वैद्य परम पूज्य गुरुदेव बिरेंद्र देशमुख एवं संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल के मार्गदर्शन में लगातार 158 वें सप्ताह रंग पंचमी के अवसर पर हुडको तालाब, भिलाई नगर में स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति की टीम द्वारा झिल्ली,कागज, खाद्य पदार्थ के रेपर, प्लास्टिक चम्मच, पानी पाउच,पानी प्लास्टिक बाटल, गुटखा पाउच, पूजा हवन सामग्री जिसे श्रद्धालु लोग इस तालाब में ठंडा करते हैं आदि को एकत्रित कर निर्धारित स्थान पर डंप किया गया।इस तालाब में में आए लोगों को कचरा इधर उधर न फेंक कर द्वारा निर्धारित स्थान में डालने के लिए जागरूक किया एवं हुडको तालाब परिसर में आए लोगों को बैनर,नारे, स्लोगन, कविता के माध्यम से तालाब परिसर में स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। इसके पश्चात तालाब परिसर में लगे पौधों की देखभाल कर पानी डाला गया।स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ के संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल ने बताया हमें वहां जाने पर ज्ञात हुआ किसी के द्वारा साफ-सफाई कर कचरे को घाट पर अलग-अलग जगह इकट्ठा कर रखा था जिसे स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ टीम द्वारा उसे उठाकर तालाब से बाहरनिर्धारित स्थान पर डंप किया। सभी श्रद्धालुओं से निवेदन है कि वे कम से कम पूजन सामग्री का उपयोग करें ताकि तालाब में कम सामग्री ठंडा हो जिसे नगर निगम द्वारा आसानी से बाहर निकाला जा सके जिससे दुर्गंध, गंदगी न हो क्योंकि स्वच्छता में ही ईश्वर का वास होता है। "स्वच्छ धरा पर चल, होगा हर समस्या हल"। मैं इस समाचार के माध्यम से प्रशासन से निवेदन करता हूं कि इस तालाब में पूजन सामग्री ठंडा करने के लिए एक कुंड का निर्माण कर दिया जाय जिससे तालाब साफ सुथरा रहेगा।स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ के आजीवन सदस्य उमेद साहू ने बताया स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति, छत्तीसगढ़ टीम जागरूकता अभियान चलाकर स्वयं कचरा,गंदगी उठाकर स्वच्छता कर समाज को इसके लिए प्रेरित करने का कार्य कर रही है।आप सभी इस पर अमल कर अपने अपने आसपास स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का कार्य कर और लोगों को जागरूक करने का काम करें एवं "पौधे लगाकर पेड़ बनाओ, जीवन में खुशियॉं बरसाओ" 

इस अभियान में छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल, उमेद साहू, सदस्या श्रीमती निकिता शिंगणे, श्रीमती श्वेता जैन,चितरंजन दुर्गा देशमुख, कार्तिक राम चंद्राकर,अग्रवाल जी शामिल हुए।


रिपोर्टर 

विजन टीवी चैनल गुण्डरदेही संवाददाता रूपचंद जैन की रिपोर्ट 

9691605512

Post a Comment

0 Comments