जिला राजनांदगॉव (छ0ग0)
थाना सिटी कोतवाली राजनांदगांव पुलिस द्वारा एक नाबालिक सहित तीन आरोपियों के खिलॉफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत की कार्यवाही
आरेपियों द्वारा नाबालिक बच्चों से अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करा रहे थे।
एक नाबालिक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल। आरोपियों के कब्जे से 11.08 ग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती 600 रूपये, नगदी रकम 1610 रूपये, एक टच स्क्रीन मोबाईल किमती 10,000 रूपये किया गया जप्त।
आगे भी अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री मे संलिप्त लोगों के विरूद्ध कार्यवाही जारी रहेगी।
नाम पता आरोपियान-
01. पवन तलकाई पिता उदय तलकाई उम्र 29 वर्ष साकिन 16 खोली स्टेशन पारा वार्ड नं. 12 ओ0पी0 चिखली थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव (छ0ग0)
02. शक्ति नेताम पिता रामू नेताम उम्र 26 वर्ष साकिन गौरी नगर गली नं. 03 वार्ड नं. 13 ओ0पी0 चिखली थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव (छ0ग0)
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा0पु0से0) के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर (रा0पु0से0) तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजनादगांव अलेक्जेण्डर किरों (रा0पु0से0) के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व मे अवैध रूप से नशीले पदार्थों गांजा शराब टेबलेट की बिक्री में संलिप्त लोगों एवं असामाजिक तत्वो खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 08.03.2026 को मुखबीर की सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा घटना स्थल पुराना गौरी नगर रेल्वे फाटक के पास राजनांदगांव में घेराबंदी कर पवन तलकाई पिता उदय तलकाई उम्र 29 वर्ष साकिन 16 खोली स्टेशन पारा वार्ड नं. 12 ओ0पी0 चिखली जिला राजनांदगांव एवं शक्ति नेताम पिता रामू नेताम उम्र 26 वर्ष साकिन गौरी नगर गली नं. 03 वार्ड नं. 13 ओ0पी0 चिखली जिला राजनांदगांव सहित एक विधि से संघर्षरत बालक को अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करते हुए रंगे हाथ पकडे़, जिसके कब्जे से 11.08 ग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती 600 रूपये, गांजा बिक्री के नगदी रकम 1610 रूपये एवं टच स्क्रीन मोबाईल किमती 10,000 रूपये जप्त कर आरोपियों के खिलॉफ अप0क्र0 149/26 धारा 20 (बी) (।।) ए, 29, नारकोटिक्स एक्ट एवं 77 किशोर न्याय अधिनियम पंजीबद्व कर मामलें 02 आरोपियों सहित एक विधि से संघर्षरत बालक को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल राजनांदगांव में दाखिल किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही मेंं निरीक्षक नंदकिशोर गौतम थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, प्र0आर0 संदीप चौहान, आरक्षक प्रयंश सिंह, अविरल भगत एवं थाना स्टॉफ की सराहनीय भूमिका रही।

0 Comments