Ticker

6/recent/ticker-posts

RAJNANDGAON: घर घुस कर गाली गलौज कर मारपीट करने वाले के विरूद्ध घुमका पुलिस की कार्यवाही।

 थाना घुमका जिला राजनांदगांव (छ०ग०)

घर घुस कर गाली गलौज कर मारपीट करने वाले के विरूद्ध घुमका पुलिस की कार्यवाही।

आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड में भेजा गया।

नाम आरोपीः-

(01) रतन निषाद पिता स्व० पटवारी निषाद उम्र 47 वर्ष,

(02) लक्की निषाद पिता रतन निषाद उम्र 21 वर्ष,

(03) लिलेश कुमार निषाद पिता रतन निषाद उम्र 18 वर्ष सभी निवासी ग्राम चारभाठा थाना घुमका जिला राजनांदगांव (छ0ग0)



मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि अपराध एवं अपराधीयों पर अकुंश लगाने संबंध में पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकित शर्मा के निर्देशन अनुसार एवं अति० पुलिस अधीक्षक  कीर्तन  राठौर एवं डोंगरगांव एसडीओपी श्रीमती मंजूलता बाज के मार्गदर्शन पर कार्यवाही करते प्रार्थी रामेश्वर निषाद पिता बिसराम निषाद उम्र 41 साल साकिन चारभाटा थाना घुमका जिला राजनांदगांव के द्वारा दिनांक 04.03.2026 को लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की शाम करीबन 17.30 बजे प्रार्थी के साथ सरस्वती चौक में रतन निषाद के द्वारा मारपीट करने के बाद अपने दोनो लडके लिलेश निषाद व लक्की निषाद के साथ प्रार्थी के घर अन्दर घुसकर गन्दा-गन्दा गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देकर प्रार्थी रामेश्वर, ईश्वरी, श्रीमति कमलेश्वरी, व सीमा निषाद के साथ मारपीट किया है  रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया दौरान विवेचना घटना स्थल निरीक्षण प्रार्थी मुत्तर्जर व गवाहो का कथन लिया गया  जिसमे आरोपीगणो के द्वारा एक राय होकर घर अन्दर घुसकर हाथ मुक्का से मारपीट करना पाये जाने पर दिनांक 09.03.26 को विधिवत आरोपियों को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया। मामला अजमानतीय होने से आरोपियों को ज्युडिशियल रिमांड तैयार कर रिमांड में माननीय न्यायालय पेश किया  गया।

Post a Comment

0 Comments