Ticker

6/recent/ticker-posts

KABIRDHAM: IPL सट्टेबाजों पर कबीरधाम पुलिस का शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल जब्त

 🛑 IPL सट्टेबाजों पर कबीरधाम पुलिस का शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल जब्त

📍 जिला – कबीरधाम (छत्तीसगढ़)

📅 दिनांक – 15/04/2026

कबीरधाम जिले में ऑनलाइन आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए लगातार कार्रवाई जारी रखी है। इसी कड़ी में थाना कवर्धा पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी आशीष शुक्ला के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।



🔴 पहली कार्रवाई

14 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कवर्धा-रायपुर मुख्य मार्ग स्थित ग्राम दुल्लापुर के पास घेराबंदी कर

अंकित गोस्वामी (23 वर्ष) निवासी ग्राम बहरमुड़ा को गिरफ्तार किया।

आरोपी अपने मोबाइल के जरिए आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा खेल रहा था।

उसके पास से Vivo V27 मोबाइल (कीमत करीब ₹11,000) जब्त किया गया।

जांच में व्हाट्सएप चैट और matchbox9.com लिंक के जरिए सट्टा खेलने के पुख्ता सबूत मिले।


🔴 दूसरी कार्रवाई

इसी तरह रायपुर-राजनांदगांव बायपास तिराहा, कवर्धा क्षेत्र में

दीपक कश्यप (23 वर्ष) निवासी ग्राम बहरमुड़ा को गिरफ्तार किया गया।

वह भी मोबाइल के माध्यम से आईपीएल सट्टा खेलते पकड़ा गया।

उसके कब्जे से Vivo कंपनी का मोबाइल (कीमत करीब ₹10,000) जब्त किया गया।

जांच में ऑनलाइन सट्टा साइट और संबंधित आईडी के जरिए सट्टा खेलने के प्रमाण मिले।

⚖️ कानूनी कार्रवाई

दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कवर्धा में अलग-अलग

अपराध क्रमांक 153/2026 एवं 154/2026

धारा 07, छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

📢 पुलिस की अपील

कबीरधाम पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि

👉 ऑनलाइन सट्टा, जुआ और अवैध गतिविधियों से दूर रहें

👉 ऐसी किसी भी जानकारी को तुरंत पुलिस तक पहुंचाएं

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश कश्यप, थाना कवर्धा एवं साइबर टीम की अहम भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments