Ticker

6/recent/ticker-posts

BALOD: भटगांव के CAF जवान ने धमतरी में फांसी लगाकर किया आत्महत्या।

 बालोद 

लोकेशन -धमतरी

तारीख 11/05/26

भटगांव के CAF जवान ने धमतरी में फांसी लगाकर किया आत्महत्या।




बालोद । गुण्डरदेही ब्लाक के ग्राम भटगांव निवासी CAF जवान जागेश्वर ठाकुर ने धमतरी  के अपने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई।

मृतक की पहचान जागेश्वर प्रसाद ठाकुर (उम्र 35 वर्ष) निवासी ग्राम भटगांव कलंगपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे रायपुर में पदस्थ थे और चुनाव ड्यूटी के सिलसिले में पश्चिम बंगाल गए हुए थे। वहां से लौटने के बाद पांच दिन के विश्राम पर अपने गृह नगर धमतरी आए थेपरिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार जागेश्वर प्रसाद ठाकुर सपना पिंक सिटी कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे थे। घटना के समय घर के भीतर उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दिया हालांकि उन्होंने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। सूचना मिलने पर वरदान परामर्श सेवा समिति के शिवा प्रधान मौके पर पहुंचे और तत्काल सहायता करते हुए शव को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

इधर सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इनका अंतिम संस्कार निज निवास भटगांव कलंगपुर में किया जाएगा ।जवान के आत्मघाती कदम के पीछे पारिवारिक, मानसिक तनाव या अन्य किसी कारण की जांच की जा रही है।


रिपोर्टर 

 सी जी विजन टीवी चैनल बालोद गुण्डरदेही संवाददाता रूपचंद जैन की रिपोर्ट

9691605512

Post a Comment

0 Comments