बालोद
लोकेशन -अर्जुंदा
तारीख 25/05/26
आज विधायक कार्यालय अर्जुंदा में विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद जी के उपस्थिति में आयोजित “झीरम श्रद्धांजलि दिवस” कार्यक्रम में झीरम घाटी के कायराना नक्सली हमले में बलिदान हुए श्रद्धेय नेताओं, समर्पित कार्यकर्ताओं एवं वीर जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।*
माननीय विधायक जी ने कहा की उनका सर्वोच्च बलिदान लोकतंत्र, जनसेवा एवं छत्तीसगढ़ की अस्मिता की रक्षा हेतु सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।झीरम की घटना केवल एक दुखद हादसा नहीं था, बल्कि जनहित की आवाज़ को दबाने का कायरतापूर्ण प्रयास था। आज भी उस दिन की पीड़ा प्रत्येक कांग्रेसजन एवं प्रदेशवासियों के हृदय में जीवित है।हम सभी अपने अमर बलिदानियों के संघर्ष, विचार एवं जनसेवा के संकल्प को सदैव स्मरण रखते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराते हैं।
इस अवसर पर हरीश चंद्राकर जी उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद ,अनुभव शर्मा जी उपाध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुंदा, राजू देवांगन पार्षद अजय ठाकुर पार्षद योगेश साहू जोन प्रभारी, सागर साहू मीडिया प्रभारी ,दिग्विजय ठेठवार विधायक प्रतिनिधि, ऋषि बांडे सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे
रिपोर्टर
सी जी विजन टीवी चैनल गुण्डरदेही संवाददाता रूपचंद जैन की रिपोर्ट
9691605512


0 Comments