Ticker

6/recent/ticker-posts

BALRAMPUR: अवैध उत्खनन पर प्रशासन की कार्रवाई 4 टीपर वाहन जब्त

 अवैध उत्खनन पर प्रशासन की कार्रवाई 4 टीपर वाहन जब्त



बलरामपुर, 12 मई 2026जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

खनिज अधिकारी ने जानकारी दी है कि विकासखण्ड राजपुर अंतर्गत ग्राम धंधापुर क्षेत्र में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर संयुक्त टीम ने क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की। जांच के दौरान ग्राम धंधापुर में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन करते पाए जाने पर टीम ने 4 टीपर वाहनों को जब्त किया गया। जब्त किए गए वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई हेतु बरियों चौकी के सुपुर्द किया गया है। जिस पर खनिज नियमों के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments