Ticker

6/recent/ticker-posts

DURGKONDAL: 15 दिन बाद महेंद्रपुर में शुरु हुआ सोलर पंप, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

 15 दिन बाद महेंद्रपुर में शुरु हुआ सोलर पंप, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस



दुर्गूकोंदल ।ग्राम महेंद्रपुर में पंद्रह दिनों  से बंद पड़ा सौर ऊर्जा संचालित पंप अब दोबारा चालू हो गया है। ग्रामीणों की लगातार परेशानी और पानी की किल्लत से जुड़ी समस्या को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित करने के बाद क्रेडा विभाग के जिला प्रभारी डी एस सिदार  ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी टीम को गांव भेजा। सोमवार को टीम ने मौके पर पहुंचकर सोलर पंप की पूरी जांच की और खराबी दूर कर पंप को शुरू कराया। इसके साथ ही पंद्रह दिनों  से पानी की समस्या झेल रहे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।


मरम्मत कार्य में  लोकनाथ सिन्हा,थानूराम यादव और चेतन गावड़े ने सक्रिय भूमिका निभाई। टीम ने बताया सोलर पंप में तकनीकी खराबी के कारण मोटर बंद हो गई थी, जिसे सुधारने के बाद अब जलापूर्ति सामान्य रूप से हो रही है। ग्राम महेंद्रपुर के ग्रामीणों ने बताया कि सोलर पंप बंद होने से उन्हें पिछले पंद्रह दिनों  से पेयजल की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा था।


महिलाएं और बच्चे रोजाना कई किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर थे। अब पंप चालू होने से गांव में पानी की उपलब्धता सुचारु हो गई है। ग्रामीण कलेष जैन, राजेसिंह जैन,जितेंद्र जैन,ओमप्रकाश सलाम,बीरेंद्र सलाम,सुरेंद्र सलाम ने बताया सीजी विजन टीवी ने हमारी समस्या को आवाज दी, जिससे विभाग ने त्वरित कार्रवाई की और अब हमें राहत मिली है। क्रेडा जिला प्रभारी डी एस सिदार   ने कहा विभाग की कोशिश है कि ऐसी शिकायतें भविष्य में लंबित न रहें। उन्होंने बताया सभी सौर पंपों की नियमित निगरानी और रखरखाव के लिए क्षेत्रीय टीमों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Post a Comment

0 Comments