राजनांदगांव पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
कार्रवाई से शराब कोचियों में हड़कंप
अंतर्राज्यीय शराब तस्करों पर बीते 06 माह में 10वीं बड़ी कार्रवाई
अब तक विभिन्न प्रकरण में -
लगभग 11 लाख की 880 लीटर अंतर्राज्यीय शराब
राजनंदगांव पुलिस के द्वारा जप्त की गई। शराब Nexus हुआ ध्वस्त
राजनांदगांव पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार
अंतर्राज्यीय शराब तस्करी एवं अवैध बिक्री करने वाले गिरोह पर कड़ी कार्यवाही
राजनांदगांव जिले में अवैध शराब कारोबार, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध राजनांदगांव पुलिस द्वारा लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
दिनांक 07.05.2026 को पुलिस चौकी मोहारा, थाना डोंगरगढ़ को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मोहारा निवासी नंदकिशोर वर्मा उर्फ नीतू उर्फ छोटा कट्टी द्वारा कोटरीछापर रोड स्थित मुढिया नाला के पास भारी मात्रा में अवैध शराब डंप कर बिक्री की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर सुनियोजित कार्यवाही की गई।
मौके पर पुलिस टीम को देखकर कुछ व्यक्ति भागने लगे, जिनमें से तीन आरोपियों को पुलिस द्वारा तत्परता एवं मुस्तैदी से पकड़ लिया गया, जबकि एक आरोपी नंदकिशोर वर्मा उर्फ नीतू मौके से फरार है । पूछताछ में आरोपियों द्वारा बताया गया कि अवैध शराब आरोपी नंदकिशोर वर्मा द्वारा स्वीफ्ट डिजायर वाहन क्रमांक CG 04 LG 9461 से मंगाई गई थी, जिसे सभी मिलकर बिक्री करते थे।
कार्यवाही के दौरान आरोपियों के कब्जे से मध्यप्रदेश निर्मित गोवा व्हिस्की की कुल 09 पेटी (450 पौवा), कुल 81 बल्क लीटर शराब एवं एक ओला ईवी स्कूटी क्रमांक CG 08 BB 4537 जप्त की गई। जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग ₹1,10,750/- है।
गिरफ्तार आरोपी -
1. देवव्रत वर्मा, निवासी मोहारा
2. चुम्मन सिन्हा, निवासी रूवातला
3. महेन्द्र वर्मा, निवासी मोहारा
आरोपियों के विरुद्ध थाना डोंगरगढ़ में धारा 34(2), 36 आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। फरार आरोपी की तलाश लगातार जारी है। फरार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी कई अपराध दर्ज हैं।
उल्लेखनीय है कि विगत 01 माह के भीतर ही राजनांदगांव ज़िले में आबकारी के 135 से अधिक प्रकरण दर्ज किए गई हैं जिसमे लगभग 147 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
एडिशनल एसपी श्री कीर्तन राठौड़ के मार्गदर्शन में सी एस पी वैशाली जैन, डीएसपी केशरीनंदन नायक, इंस्पेक्टर विनय पम्मार के अधीनस्थ बनी स्पेशल टीम ने की करवाई।
राजनंदगांव पुलिस टीम की अवेद कारोबार के प्रति “जीरो टॉलरेंस” की नीति से अपराधियों में दहशत और छटपटाहट का माहौल है।

0 Comments