सटेली में लाखों खर्च पर नहीं मिला पानी
दुर्गूकोंदल ।ग्राम सटेली स्कूल पारा में जल जीवन मिशन योजना के तहत टंकी बन चुकी है। गांव में पानी सप्लाई डेढ़ साल पहले शुरू की गई थी लेकिन पाइपलाइन में कई जगह लीकेज होने से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह जाता है। इसकी वजह से गांव के कई हिस्सों में पानी ही नहीं पहुंच पा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि मिट्टी धसने से पाइप लाइन को नुकसान हुआ है । इसकी वजह से कई घरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है।योजना के तहत टंकी बनाने के बाद पानी सप्लाई भी शुरू की जा चुकी है, लेकिन गांव के 25 प्रतिशत घरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। गांव में योजना के तहत लाखों खर्च कर पाईप कनेक्शन विस्तार के साथ टंकी निर्माण काम पूरा हो चुका है।
टंकी दो साल पहले बन चुकी है और डेढ़ वर्ष पहले पानी सप्लाई शुरू की जा चुकी है, लेकिन कई जगह पाइप लाइन में लीकेज की समस्या है।नाथूराम नरेटी, लखन नरेटी, बुधराम नरेटी, शिव लाल नरेटी, मंशा गावड़े, ने कहा पाईप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई नालियों की फिलिंग सही तरीके से नही की गई थी।बारिश और अन्य कारणों से मिट्टी धसने के कारण पाइप लाइन कई जगहों से टूटी हुई है । इसी तकनीकी खराबी की वजह से पानी का प्रेशर आगे नहीं बढ़ पा रहा है । सटेली स्कूलपारा में पानी की ज्यादा समस्या है। ग्रामीणों की शिकायत है उनके घरों में बिल्कुल भी पानी नहीं आता है। पीएचई विभाग से टूटे हुए पाइप को सुधारकर जल सप्लाई को सुचारु रूप से चालू करने की मांग ग्रामीण कर रहे हैं।

0 Comments