डोंगरगढ़ ग्राम पंचायत मुरमुन्दा
शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे हटाने को लेकर तहसीलदार डोंगरगढ़ की कार्यवाही
डोंगरगढ़ तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम मुरमुंदा में सरपंच द्वारा शिकायत करने पर तहसीलदार अमीय श्रीवास्तव के द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध कब्ज़ा कर रहे ग्रामीण के ऊपर कार्यवाही की गई पूरा मामला यह है कि
ग्रामीण हिमांशु बघेल के द्वारा मुरमुन्दा मेन रोड पर दुकान लगाने के उद्देश्य से शासकीय भूमि में मुरुम डालकर टीना का।सेट लगाया जा रहा था जिसकी शिकायत मुर्मुन्दा ग्राम के सरपंच खेमचंद सोरी के द्वारा की गई तथा शिकायत करने पर
कब्जाधारी को न्यायालय के द्वारा नोटिस भेजा गया लेकिन नोटिस का पालन ना करने पर तहसीलदार के द्वारा पूरी टीम के साथ शासकीय भूमि स्थित अवैध कब्जे को जेसीबी के द्वारा पूरी पुलिस बल के साथ हटाया गया , लेकिन मामला यहाँ पर करवट लेता है कि मुरमुदा ग्राम में अनेकों अवैध कब्जाधारी हैं लेकिन सरपंच के द्वारा एक व्यक्ति विशेष को लेकर शिकायत की गई तथा कब्जा हटाया गया और बाकी अवैध कब्जाधारियों पर कार्रवाई अभी तक शून्य है ऐसा आरोप पीड़ित हिमांशु बघेल के द्वारा सरपंच खेमचंद सोरी पर लगाया गया है , मामले में तहसीलदार अमिय श्रीवास्तव का कहना है कि अगर और शिकायतें आती हैं तो उन पर भी प्रतिबंधात्मक कार्यवाई होगी तथा सरपंच का भी कहना है कि आने वाले समय में मुरमुन्दा ग्राम में जीतने भी अवैध कब्जाधारी हैं उन सब पर शिकायतें करके कार्यवाई कराई जाएगी।

0 Comments