Ticker

6/recent/ticker-posts

RAJNANDGAON: मादक पदार्थ गांजा के अवैध परिवहन पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

 मादक पदार्थ गांजा के अवैध परिवहन पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

साइबर थाना एवं थाना घुमका पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

पीठ्ठू बैग में छिपाकर ले जाया जा रहा था गांजा

पुलिस को देखकर भागने की कोशिश, घेराबंदी कर आरोपी गिरफ्तार

14 किलो 520 ग्राम गांजा बरामद (कीमत करीब ₹1.45 लाख)

परिवहन में प्रयुक्त बजाज पल्सर मोटरसाइकिल जप्त

आरोपी के पास से मोबाइल फोन सहित कुल ₹2.02 लाख की जप्ती

आरोपी के विरुद्ध NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

आरोपी: डामेश साहू पिता ओमकार साहू, निवासी मुडपार, थाना घुमका, जिला राजनांदगांव

मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक 04.05.2026 को दुर्ग–सोमनी से कलडबरी होते हुए मुडपार की ओर एक व्यक्ति द्वारा मोटरसाइकिल से अवैध रूप से गांजा परिवहन किए जाने की जानकारी मिली।


पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन पर अति० पुलिस अधीक्षक महोदय  कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में पुलिस अनुविभागी अधिकारी डोंगरगांव श्रीमती मंजुलता बाज के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी घुमका  विजय मिश्रा एवं साइबर थाना प्रभारी  विनय पम्मार के नेतृत्व में थाना घुमका एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम कलडबरी (दसवां मील चौक) में मोबाइल चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की जांच की जा रही थी।

इसी दौरान मुखबिर के बताए अनुसार सफेद-नीले रंग की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल (CG 13 AS 1229) आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर चालक भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

तलाशी लेने पर आरोपी के पीठ्ठू बैग से 07 पैकेटों में कुल 14 किलो 520 ग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी डामेश साहू (उम्र 21 वर्ष, निवासी मुडपार, थाना घुमका) के विरुद्ध अपराध क्रमांक 54/2026, धारा 20(b)(ii)(b) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है, आरोपी को माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड मिलने पर जेल दाखिल किया गया।

इस कार्यवाही में थाना घुमका एवं साइबर थाना राजनांदगांव की टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments