सक्ती,,
15/05/2026
शक्ति विकासखंड में 14 दिवसीय महिला उद्यमिता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन
सक्ती जिले के मालखरोदा और जैजैपुर विकासखंड** में 14 दिवसीय महिला उद्यमिता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम** का सफल आयोजन *कृषि विकास सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड के सहयोग से किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना एवं उन्हें उद्यमिता से संबंधित आवश्यक तकनीकी एवं प्रबंधनात्मक जानकारी प्रदान करना था।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में विकासखंड के विभिन्न ग्रामों से आई महिला प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया**। कार्यक्रम के दौरान की विशेषज्ञ टीम जिला पंचायत के विशेषज्ञों तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र , सक्ती के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभागियों को मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
14 दिनों की अवधि में प्रतिभागियों को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम की मूल जानकारी*, बुक कीपिंग एवं लेखा-जोखा, उद्यम पंजीकरण प्रक्रिया, आवश्यक लाइसेंसिंग, आयकर रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया*, उत्पाद विकास बाजार से जुड़ाव (मार्केट लिंकेज) सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को स्वयं का उद्यम स्थापित करने, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तथा बाजार में अपने उत्पादों को स्थापित करने हेतु आवश्यक जानकारी एवं आत्मविश्वास प्राप्त हुआ। प्रशिक्षण सत्रों में सहभागिता एवं संवाद के माध्यम से महिलाओं की व्यावहारिक समझ को सुदृढ़ किया गया।
कार्यक्रम के अंतिम दिवस सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए**। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी बताते हुए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार सृजन एवं स्थानीय आर्थिक विकास** की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ, जिससे क्षेत्र में महिला उद्यमिता को नई दिशा मिलने की अपेक्षा है।


0 Comments