Ticker

6/recent/ticker-posts

*बेलगहना तहसील में एग्रीस्टैक हेतु विशेष शिविर 15 से 17 जून तक, विभिन्न ग्रामों में होगा आयोजन*

 


Cgvtv संवाददाता राम प्रताप सिंह की रिपोर्ट.....


बेलगहना... किसानों को एग्रीस्टैक से जोड़ने एवं संबंधित प्रक्रियाओं को सरल बनाने के उद्देश्य से तहसील बेलगहना द्वारा 15 जून से 17 जून 2026 तक विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं धान मंडी समिति कार्यालयों में विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविर प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होंगे।

जारी कार्यक्रम के अनुसार अलग-अलग ग्रामों एवं उनके आश्रित गांवों के लिए निर्धारित तिथियों पर शिविर लगाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक किसान लाभ ले सकें।

15 जून 2026 को केंदा, खोंगसरा, लूफा, दारसागर एवं मिट्ठूनवागांव में शिविर आयोजित होंगे।

16 जून 2026 को छतौना, टाटीधार , बेलगहना, पंडरापथरा एवं बिटकुली में शिविर लगाए जाएंगे।

17 जून 2026 को चुरेली, आमागोहन, बेलगहना, दारसागर एवं करवा में शिविर आयोजित किए जाएंगे।


शिविरों के आयोजन स्थल संबंधित ग्राम पंचायत भवन एवं धान मंडी समिति कार्यालय निर्धारित किए गए हैं। साथ ही प्रत्येक शिविर में आसपास के शामिल आश्रित व अन्य ग्रामों के किसानों को भी उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेजों सहित प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की गई है।

तहसील प्रशासन ने क्षेत्र के किसानों से निर्धारित तिथि एवं स्थान पर पहुंचकर शिविर का लाभ लेने और एग्रीस्टैक से जुड़ी औपचारिकताएं समय पर पूर्ण करने का आग्रह किया है।

अधिक जानकारी के लिए सम्बंधित मंडी कार्यालय मे संपर्क किया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments