Cgvtv संवाददाता की रिपोर्ट.....
बेलगहना....केंद्र सरकार द्वारा इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय वृद्धवस्था पेंशन, इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन, इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन एवं राज्य सरकार द्वारा संचालितसुखद सहारा पेंशन सामाजिक सुरक्षा पेंशन मुख्यमंत्री पेंशन योजना के हितग्राही पिछले छह महीनों से पेंशन के लिए भटक रहे हैँ पूर्व जनपद अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कहा की विधवा,वृद्धा एवं दिव्यांग लोगों को सरकार प्रति माह 500 रूपये की राशि देती हैं जिससे जरूरत मंद लोगों को बड़ा सहारा मिल जाता है किन्तु शाशन मे बैठे जिम्मेदार लोगों की लापरवाही के कारण छह महीने बीत जाने के बाद भी हितग्राहियों को पेंशन नहीं मिल रहा है
हितग्राही पेंशन का पता लगाने बार बार बैंक का चककर काट रहे हैँ और आने जाने मे पेंशन की आधी राशि खर्च क़र दे रहे हैँ
पूर्व जनपद अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कहा की राज्य सरकार की ये जिम्मेदारी हैँ की हितग्राहियों को समय पर पेंशन मिल जाये पर ऐसा नहीं हो रहा है इससे हितग्राहियों मे सरकार के प्रति बहुत नाराजगी है और इस अव्यवस्था को सुधारने के लिए कोटा जनपद पंचायत के हितग्राहियों के साथ जनपद कार्यालय का घेराव किया जायेगा

0 Comments