बालोद
लोकेशन -कोंडागांव
तारीख 18/06/26
आज गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री कुंवर सिंह निषाद जी कांग्रेस भवन कोंडागांव में बिजली बिल की दरों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी को लेकर महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित किया।*
प्रेस वार्ता में बिजली दरों में बढ़ोतरी के कारण आम जनता पर पड़ रहे अतिरिक्त आर्थिक बोझ और उससे उत्पन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। बढ़ती महंगाई के बीच बिजली बिलों में वृद्धि से किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग और छोटे व्यवसायी सभी प्रभावित हो रहे हैं।जनहित से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाते हुए सरकार से बिजली दरों में राहत देने की मांग किए।
और कहा की कांग्रेस की सरकार ने पांच साल तक बिजली के दाम नहीं बढ़ने दिए लेकिन जनता को लूटने वाली ये भाजपा सरकार हर तीन महीने में बिजली के दाम बढ़ाकर जनता को लूट रही है।
रविघोष अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी कोंडागांव, नरेंद्र देवानंद अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी ,जे.पी. यादव महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी, हेमा देवांगन अध्यक्ष महिला कांग्रेस,तबसुम बानो प्रदेश सचिव, तरुण गोलछा उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस, वर्षा यादव पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका,सिलपा देवांगन प्रवक्ता प्रदेश कांग्रेस कमेटी,शिवलाल मंडावी पूर्व सदस्य जिला पंचायत, विशाल शर्मा महामंत्री, कमलेश दुबे उपाध्यक्ष शहर कांग्रेस, सनी चोपड़ा महामंत्री शहर, सकुर खान जी प्रदेश सचिव, संजय करण ब्लॉक अध्यक्ष, बापी छील जी, बुधराम मरकाम जी सहित प्रेस के साथी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे.
रिपोर्टर
सी जी विजन टीवी चैनल बालोद गुण्डरदेही संवाददाता रूपचंद जैन की रिपोर्ट
9691605512
.jpeg)
.jpeg)

0 Comments