आगामी मुहर्रम पर्व के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मुस्लिम समाज की बैठक ।
पुलिस एवं एसडीएम ने शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।
छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए दी गई जानकारी।
मोहर्रम, में डीजे, धुमाल, बैंड-बाजा, नाच-गाना एवं आतिशबाजी पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध ।
छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के आदेश मुहर्रम पर्व के दौरान शेर या अन्य का स्वांग धारण कर नृत्य, प्रदर्शन एवं अन्य गैर-पारंपरिक गतिविधियों पर भी रहेगा पूर्ण प्रतिबंध ।
उक्त नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में आज दिनांक 12.06.2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर , एसडीएम गौतम पाटिल,नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो , उप पुलिस अधीक्षक के. पी. मरकाम एवं उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, जुलूस मार्ग, यातायात प्रबंधन एवं कानून व्यवस्था संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों की जानकारी देते हुए बताया गया कि मोहर्रम में डीजे, धुमाल, बैंड-बाजा, नाच-गाना एवं आतिशबाजी पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही मुहर्रम के दौरान शेर या अन्य का स्वांग धारण कर नृत्य, प्रदर्शन एवं अन्य गैर-पारंपरिक गतिविधियों से दूर रहने की समझाइश दी गई। अधिकारियों ने सभी आयोजन समितियों एवं समाज के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे शासन, प्रशासन एवं वक्फ बोर्ड के निर्देशों का पालन करते हुए शांति, अनुशासन एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाएं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि नियमों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित व्यक्तियों एवं समितियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।
राजनांदगांव शासन/प्रशासन ने जिलेवासियों से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।
इस दौरान यह भी बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर में एनांउसमेंट कर शेर या अन्य स्वांग समाज द्वारा नही बनने की समझाईश दिया गया एवं ऐसा करने पर करने पर समाज जिम्मेदार नही होगा।

0 Comments