Ticker

6/recent/ticker-posts

BALOD: गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में युवक के डूबने की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस पहुंची तो जिंदा मिला युवक

 बालोद 

लोकेशन -गुण्डरदेही 

तारीख 02/07/26

छत्तीसगढ़ बालोद जिला गुण्डरदेही थाना क्षेत्र का मामला

गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में युवक के डूबने की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस पहुंची तो जिंदा मिला युवक


गुण्डरदेही


नगर पंचायत गुण्डरदेही के वार्ड क्रमांक 3 स्थित रामसागर तालाब में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक के तालाब में डूबने की सूचना फैल गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। युवक लंबे समय तक पानी में दिखाई देने के कारण लोगों ने उसे मृत समझ लिया, लेकिन किसी ने भी पानी में उतरकर उसे बाहर निकालने का साहस नहीं किया।


घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। जैसे ही पुलिसकर्मियों ने युवक को पकड़कर बाहर निकालना चाहा, वह अचानक उठ बैठा। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोग और पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए।


प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक की पहचान सूरज ठाकुर, पिता भोला ठाकुर, निवासी गुण्डरदेही के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक वह शराब के नशे में था। युवक के सुरक्षित मिलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।


घटना के दौरान युवक के डूबने की सूचना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक वास्तव में कितनी देर तक पानी में था, वह डूब रहा था या नशे की हालत में पानी में पड़ा हुआ था। इस संबंध में पुलिस की आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जांच का इंतजार है।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक काफी देर तक तालाब में एक ही स्थान पर दिखाई दे रहा था, जिससे लोगों ने उसके डूबने की आशंका जताई और सूचना तेजी से फैल गई। पुलिस ने युवक से पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई की तथा मामले की जांच जारी है।



रिपोर्टर 

सी जी विजन टीवी चैनल बालोद गुण्डरदेही संवाददाता रूपचंद जैन की रिपोर्ट 

9691605512

Post a Comment

0 Comments