गुरुदेव वीरेंद्र देशमुख बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, शिविर में शामिल हुए देश प्रदेश के वैद्य
अखिल भारतीय परंपरागत वन औषधि प्रशिक्षित वैध महासंघ का आयोजन
बालोद। अखिल भारतीय परंपरागत वन औषधि प्रशिक्षित वैध महासंघ छत्तीसगढ़ का आयोजन नगर पंचायत उतई में हुआ। विभिन्न सत्रों में आयोजित इस कार्यक्रम में देश व प्रदेश स्तरीय संघ के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण भी हुआ। मुख्य बात यह रही कि बालोद जिले के प्रसिद्ध नाडी वैद्य व समाजसेवी गुरुदेव वीरेंद्र देशमुख को महासंघ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया। आयोजित कार्यक्रम में नेत्र जांच शिविर का भी आयोजन किया गया था। इसके अलावा विभिन्न औषधीयों का प्रदर्शन भी किया गया। उद्घाटन समारोह में दुर्ग सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
बुधवार को नगर पंचायत उतई में अखिल भारतीय परंपरागत वन औषधि प्रशिक्षित वैद्य महासंघ का प्रदेश स्तरीय आयोजन हुआ। इसमें उद्घाटन अवसर पर पहुंचे मुख्य अतिथि दुर्ग सांसद विजय बघेल ने कहा कि जड़ी बूटियों के माध्यम से हमारे वैद्य चिकित्सा के क्षेत्र में विशेष रूप से सेवा दे रहे हैं। हमारी सरकार द्वारा आयुष पद्धति से चिकित्सा को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। सांसद बघेल ने कहा कि परंपरागत इस चिकित्सा पद्धति को हम सब बचपन से जानते हैं। गांव में वैद्य बड़ी से बड़ी बीमारियों को ठीक कर देते थे। जिस बीमारी के इलाज के लिए हम आज लाखों रुपए खर्च करते हैं उसे हमारे वैद्य आसानी से ठीक कर देते थे। आज हमें ऐसी परंपरागत चिकित्सा पद्धति को फिर से अपनाने की जरूरत है। उन्होंने इस तरह के आयोजन की जरूरत बताई। साथ ही आशा व्यक्त की कि महासंघ में नए पदाधिकारी अपने कर्तव्यों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करेंगे। आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने सभी पदाधिकारियों को शपथ भी दिलाई इससे पूर्व
इससे पूर्व कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुरुदेव वीरेंद्र देशमुख ने कहा कि नाड़ी वैद्यों का सम्मान आज भी इसलिए बरकरार है क्योंकि हम सब निस्वार्थ सेवा करते हैं। प्राकृतिक रूप से जड़ी बूटियां का हम इस्तेमाल करते हैं जिससे कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। उन्होंने कहा कि हम सब वैद्य इसी तरह से बेहतर इलाज करते रहे ताकि लोगों का विश्वास परंपरागत आयुर्वेद पद्धति पर कायम रहे। उन्होंने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाने के लिए महासंघ का आभार व्यक्त भी किया। आयोजित कार्यक्रम को अखिल भारतीय परंपरागत वनौषधि प्रशिक्षित वैद्य महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण साहू ने सभी अतिथियों का व विभिन्न प्रदेशों से पहुंचे वैद्यों का स्वागत किया। कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की व आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को वरिष्ठ वैद्य राजेंद्र देकाटे राष्ट्रीय महासचिव, संतोष कुमार स्वर्णकार राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, भारत सिंह राष्ट्रीय सचिव, गजानंद देवांगन जिला अध्यक्ष दुर्ग, सुरेंद्र बाबू गुप्ता सचिव जिला दुर्ग, सावित्री साहू महिला प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ, पुष्पा नाइक नागपुर महिला प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र, अश्विनी खोड़के नासिक जिला अध्यक्ष , सरस्वती साहू नगर पंचायत उतई अध्यक्ष, मीडिया प्रभारी संजय देवांगन , बी एस माथुर विजय गढ़ यूपी ने भीं संबोधित किया।
महासंघ के हितों पर कार्य करने की ली शपथ
आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकरियों का शपथ ग्रहण भी कराया गया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने अखिल भारतीय परंपरागत वन औषधि प्रशिक्षित वैद्य महासंघ के निर्देशों पर तथा महासंघ के विकास के लिए कार्य करने की शपथ ली। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुरुदेव वीरेंद्र देशमुख सहित विभिन्न पदाधिकरियों ने शपथ ली।
संगोष्ठी मे विभिन्न रोगों व उनके इलाज की जानकारी दी
दो दिवसीय आयोजन में प्रथम दिवस संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इसमें पारंपरिक चिकित्सा के बारे में जानकारी दी गई। अनुभवी चिकित्सकों द्वारा बताया गया कि किस तरह से बड़ी से बड़ी बीमारियां जैसे हार्ट अटैक, साइटिका, कैंसर का भी हम जड़ी बूटियां से इलाज कर सकते हैं। इसके अलावा वक्ताओं ने बताया कि गठिया दर्द, मधुमेह, थायराइड , गुर्दे की समस्या, दिल की समस्या, गैस्ट्रिक समस्याएं, त्वचा रोग, महिला पुरुषों की समस्याएं, बाल झड़ना व गंजापन, न्यूरोलॉजिकल, बवासीर, आंखों की सभी समस्याएं, मोटापा बढ़ाना या घटना, कैंसर जनित रोग, मासिक धर्म संबंधी सहित कई रोगों के सफल इलाज की जानकारी दी गई।
रिपोर्टर
सी जी विजन टीवी चैनल बालोद गुण्डरदेही संवाददाता रूपचंद जैन की रिपोर्ट
9691605512


0 Comments