बेघरों की आवाज बनीं विधायक हर्षिता स्वामी बघेल; दीपक बैज के साथ नकटी से राजभवन तक पैदल गूंजी न्याय की हुंकार
नकटी में जिला प्रशासन की कार्रवाई के बाद बेघर हुए पीड़ित ग्रामीणों के आंसुओं को पोंछने और उन्हें उनका हक दिलाने के लिए डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल सड़क पर उतर आईं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में आयोजित 'ग्राम नकटी से राजभवन घेराव पदयात्रा' में विधायक हर्षिता बघेल ने न सिर्फ ग्रामीणों के साथ कदम से कदम मिलाकर मीलों का सफर तय किया, बल्कि उनकी पीड़ा को सीधे शासन-प्रशासन के सर्वोच्च स्तर तक पहुंचाया।
पीड़ित परिवारों के सम्मान और पुनर्वास की लड़ाई लड़ते हुए राजभवन पहुंचीं विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने दो प्रमुख मांगों को प्रमुखता से रखा
अपनों के बीच आशियाना बेघर हुए समस्त ग्रामीणों को नकटी गांव में ही तत्काल जमीन का आवंटन कर पक्के आवास की व्यवस्था की जाए, ताकि उन्हें अपनी जड़ों से दूर न होना पड़े।
सम्मानजनक पुनर्वास: प्रभावित परिवारों को उचित और न्यायसंगत मुआवजा दिया जाए, साथ ही उस क्षेत्र में नाली, बिजली और साफ पानी जैसी बुनियादी व्यवस्थाएं तुरंत सुनिश्चित की जाएं।
पीड़ितों के साथ खड़ी हैं समस्त कांग्रेस पार्टी हर्षिता स्वामी बघेल विधायक डोंगरगढ़
इस दौरान विधायक हर्षिता बघेल ने कहा, "गरीबों का आशियाना उजाड़ना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। जब तक हर एक बेघर परिवार को न्याय, उनका अपना आशियाना और बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल जातीं, यह संघर्ष थमेगा नहीं। हम पीड़ित ग्रामीणों के आत्मसम्मान और उनके अधिकारों के लिए अंतिम सांस तक लड़ेंगे।" राजभवन पहुंचकर राज्यपाल जी से प्रमुख माँगो पर जल्द से जल्द राहत प्रदान करने की मांग की गई है।


0 Comments