Ticker

6/recent/ticker-posts

BALRAMPUR: जर्जर सब्जी मंडी शेड पर AAP का ज्ञापन तत्काल पुनर्निर्माण और सुरक्षा व्यवस्था की मांग

 जर्जर सब्जी मंडी शेड पर AAP का ज्ञापन तत्काल पुनर्निर्माण और सुरक्षा व्यवस्था की मांग


बलरामपुर। कुसमी  में आम आदमी पार्टी के जिला महासचिव (संगठन) एवं वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद सकील अंसारी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने नगर पंचायत कुसमी के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कुसमी सब्जी मंडी के जर्जर एवं जानलेवा शेड के तत्काल पुनर्निर्माण तथा आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।

ज्ञापन में बताया गया कि सब्जी मंडी का शेड पूरी तरह जर्जर हो चुका है। छत में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं तथा सीमेंट उखड़ने से लोहे के सरिए बाहर निकल आए हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। प्रतिदिन सैकड़ों सब्जी विक्रेता और आम नागरिक मंडी पहुंचते हैं, इसलिए यह स्थिति जनसुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बनी हुई है।


आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि उप अभियंता से तत्काल तकनीकी निरीक्षण कराया जाए, शेड को असुरक्षित घोषित कर व्यापारियों को अस्थायी रूप से सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए तथा जर्जर शेड को हटाकर नए पक्के शेड के निर्माण का प्रस्ताव आगामी पीआईसी अथवा सामान्य सभा में पारित कर शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराया जाए।


इस दौरान वरिष्ठ नेता अरमान मलिक एवं सक्रिय कार्यकर्ता सूर्यकांत जैसवाल भी मौजूद रहे। पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई और किसी प्रकार की जनहानि होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित प्रशासन की होगी। साथ ही प्रशासन से बिना विलंब आवश्यक कदम उठाकर सब्जी विक्रेताओं एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई।

Post a Comment

0 Comments