Ticker

6/recent/ticker-posts

RAJNANDGAON: अवैध शराब बिक्री पर डोंगरगढ़ पुलिस की लगातार कार्यवाही।

 थाना – डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)

अवैध शराब बिक्री पर डोंगरगढ़ पुलिस की लगातार कार्यवाही।

अवैध रूप से शराब परिवहन करते हुए एक आरोपी गिरफ्तार।

आरोपी विशाल कामड़े के कब्जे से 40 पाव सुपर-36 मसाला देशी शराब (कुल मात्रा 7.200 बल्क लीटर) कीमत ₹4,000 एवं हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक   CG-08-BE-0859 कीमत ₹50,000, कुल मशरूका ₹54,000 जप्त।

आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 399/2026 धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।

आरोपी विशाल कामड़े के विरुद्ध पूर्व से मारपीट, चोरी एवं झपटमारी सहित अन्य आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।डोंगरगढ़ क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन रोकने पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी



1- विशाल कामड़े, पिता स्व. इन्द्र प्रसाद कामड़े, उम्र 19 वर्ष 07 माह, निवासी बी.डी. कॉलोनी, इंदिरा नगर, डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)।

पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन करने वालों, शराब कोचियों, संदिग्ध व्यक्तियों एवं अन्य असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखकर कार्यवाही की जा रही है।                    दिनांक 14-07-2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बी.डी. कॉलोनी, इंदिरा नगर निवासी विशाल कामड़े अपनी मोटरसाइकिल से अवैध देशी शराब लेकर बिक्री हेतु जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा स्लीपर फैक्ट्री रोड, डोंगरगढ़ में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक हरे रंग की प्लास्टिक थैली में रखी 40 पाव सुपर-36 मसाला देशी शराब (कुल 7.200 बल्क लीटर) कीमत ₹4,000 तथा हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG-08-BE-0859 कीमत ₹50,000, कुल मशरूका ₹54,000 जप्त किया गया।

                   आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 399/2026 धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड

अपराध क्रमांक 522/2022 – धारा 294, 323, 506, 34 भादवि।

अपराध क्रमांक 737/2023 – धारा 294, 323, 506 भादवि।

अपराध क्रमांक 316/2024 – धारा 380, 411, 457 भादवि।

अपराध क्रमांक 470/2024 – धारा 304(1) भारतीय न्याय संहिता।

अपराध क्रमांक 265/2025 – धारा 115(2), 296, 351(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता।

सराहनीय योगदान

उक्त कार्यवाही में सउनि विजय साहू, आरक्षक मिलकन वाल्टर, कांता प्रसाद एवं इन्द्रभान का विशेष योगदान रहा

Post a Comment

0 Comments

Random Posts