Ticker

6/recent/ticker-posts

GARIYABAND: नींद खुली तो देखा बाढ़ में अटकी है जान, मूसलाधार बारिश से नदी नाले उफान पर

 नींद खुली तो देखा बाढ़ में अटकी है जान, मूसलाधार बारिश से नदी नाले उफान पर


*आफत के बारिश के बीच पुलिस और एसडीआर एफ की टीम ने बचाई 14 ग्रामीणों की जान


गरियाबंद --छुरा के बीजापाल गांव के बगनई नदी में बन रहे पुल में लगे 14  कर्मचारीयों के लिये आफत की बारिश ने अपना कहर दिखा दिया, जहां पिछले रातभर की बारिश से नदी में बाढ की स्थिति बन गयी वहीं  सबेरे नींद खुली तो 14 कर्मचारी खुद को बाढ़ में फंसा पाया। जब ग्रामीणों से बाढ में फंसे 14 कर्मचारीयों की सूचना छुरा थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर सिंह गंगवाल को मिली तो छुरा पुलिस और नगर सेना एसडीआर एफ की टीम बचाव पर जुट गये र सुरक्षित रेस्क्यू भी कर लिया गया पुलिस और एसडीआर एफ की टीम की तत्परता और सुझबुझ की जमकर तारिफ कर रहे हैं।


एक एक करके आफत से निकाला तो फंसे लोगों के होंठों पर मुस्कान


बाढ में फंसे 14 कर्मचारी जब अपने को बाढ़ में फंसे देखें तो उनकी जान अटक गयी थी वहीं छुरा पुलिस और  एसडीआर एफ की टीम की सुझबुझ और तत्परता ने उन्हें सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया,एक एक करके बाढ़ में फंसे सभी 14 ग्रामीणों को आफत में से निकाल लिया गया तो होंठों पर मुस्कान दिखा तो लोगों ने टीम  की तारीफ की।


कहीं पुल ढहा,कहीं घरों में घुसा बारिश का पानी तो कहीं थमा नहीं बूंदाबांदी

मानसून का दस्तक गरियाबंद जिला में 24 घंटे से लगातार बारिश से छुरा कुसुमी मार्ग  पर स्थित कुसुमबोडा पुल ढहा गया जिससे दर्जनों गांव ज्ञका मुख्यालय से सम्पर्क पुट गया तो वहीं फिंगेश्वर में घरों में  बारिश का पानी घुस गया देवभोग और मैनपुर में भी लगातार बारिश ने सामान्य जनजीवन को प्रभावित कर दिया।फिंगेश्वर के कुम्हार पारा जलमग्न हो गया घरों में बारिश  का पानी घुस गया तो वहीं उनके बनाये गये मिट्टी के घड़े और उपयोगी सामान भी नष्ट हो गये जिससे लोगों को दोहरा नुकसान झेलना पड़ा।


40 वर्ष पुराना था कुसुमबोडा पुल दर्जन गांव हो गये सम्पर्क विहीन

छुरा -कोसमी मार्ग पर स्थित कुसुमबोडा पुल को बने 40 वर्ष हो चुका था वह अपना फिजिकल फिटनेस भी खो चुका था इस सीजन के पहली वारिश के पहला बाढ़ में ही ढह गया।पुल के ढहने से कोसमी नवापारा,सारा गांव दुल्ला चुरकीदादर बम्हनी सहित दर्जनभर गांव का मुख्यालय से सम्पर्क पुट गया है कुसुमबोडा पुल ओडिशा के नुआपड़ा जिला को भी जोड़ता है जहां से अंतर्राज्यीय व्यापार की संभावना होता है ऐसे में यहां नये पुल की आवश्यकता है ग्रामीण नये पुल की मांग करने लगे हैं।

Post a Comment

0 Comments