मामूली विवाद पर जान लेने की गुत्थी सुलझी हत्या में संलिप्त छह आरोपी गिरफ्तार
*01 जुलाई को मडाई के विवाद में आकाश कश्यप पर हुआ था प्राणघातक हमला
गरियाबंद --मैनपुर का आकाश कश्यप बीते 01 जुलाई को मड़ाई मेला देखने गया था तभी भीड़ में सुरेश धक्का मुक्की के बीच पहले मामूली विवाद हुआ और ऐसा बढ़ा की आरोपियों ने मुक्के व डण्डे से मार मार कर अधमरा कर दिया और खुद अस्पताल भी ले गये मामले पर गम्भीर रूप से घायल आकाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैनपुर में प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गम्भीर होने के कारण हायर सेंटर रिफर कर दिया गया जिंदगी और मौत के बीच जुझ रहे आकाश कश्यप गरियाबंद जिला अस्पताल में जिंदगी का जंग हार गया जिला अस्पताल के सूचना पर सिटी कोतवाली गरियाबंद ने मर्म कायम कर पोस्मार्टम के बाद हत्याकांड मामले की डायरी जांच के लिये मैनपुर थाना भेजी गयी जिसके बाद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देश और वरिष्ठ अधिकारियों के पर्यवेक्षण में मैनपुर पुलिस ने टीम गठित कर जांच शुरू की और अंततः मौत के सप्ताह भर के भीतर हत्या की गुत्थी सुलझाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
आकाश की जान लेने वाले छह आरोपी गिरफ्तार एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल
आकाश कश्यप की जान लेने वाले देवकुमार निषाद, भीखम यादव,मनीष यादव, लक्की नेताम,लोकेश यादव,डिगेन्द्र निर्मलकर, सहित एक विधि संघर्षरत बालक भी हत्याकांड में शामिल था प्रथम दृष्टया में आरोपियों का कृत्य अपराध घटित करना पाया गया आरोपियों पर धारा 103(1),3(5),बीएन एस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार जेल भेजा उक्त कारवाई में वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन और गठित टीम की विशेष भूमिका रही।


0 Comments