बालोद
लोकेशन -सांकरी
तारीख 05/08/26
विधायक माननीय श्री कुंवर सिंह निषाद जी के दो वर्षों के लगातार प्रयास का परिणाम है सांकरी-कमरौद पुल की स्वीकृति, भाजपा जिला अध्यक्ष झूठा श्रेय लेना बंद करें*
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के अध्यक्ष श्री कचरू साहू एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा के अध्यक्ष श्री जीवन बंदे ने भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख पर जनता को गुमराह करने और विधायक के संघर्ष का श्रेय हड़पने का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि सांकरी-कमरौद मार्ग में तांदुला नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति किसी भाजपा नेता की उपलब्धि नहीं, बल्कि गुंडरदेही के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री कुंवर सिंह निषाद जी द्वारा लगातार किए गए पत्राचार, जनहित के संघर्ष और निरंतर फॉलोअप का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि उपलब्ध दस्तावेज बताते हैं कि विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद ने 9 जनवरी 2024 को उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव को पत्र लिखकर सांकरी-कमरौद मार्ग में तांदुला नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य को वर्ष 2022- 23 एवं 2023 -24 के मूल बजट में शामिल करने की मांग की थी।
इसके बाद 25 जून 24,30 दिसम्बर 24 को विधायक ने पुनः पत्र लिखकर वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के बजट में शामिल कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति शीघ्र प्रदान करने की मांग की, जिसमें सांकरी-कमरौद पुल प्रमुखता से शामिल था।
विधायक श्री निषाद यहीं नहीं रुके। उन्होंने 5 फरवरी 2025 को भी लोक निर्माण विभाग को प्राथमिकता सूची भेजकर इस कार्य को स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया। इसके बाद 5 जून,11 जून 2025 तथा 5 जून 2026 को भी लगातार पत्राचार कर विभाग और शासन का ध्यान इस महत्वपूर्ण मांग की ओर आकर्षित किया।
इतना ही नहीं, विधायक के पत्रों पर कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग मंत्रालय द्वारा प्रमुख अभियंता को आवश्यक कार्यवाही हेतु पत्र भी जारी किया गया, जिससे स्पष्ट है कि विधायक के प्रयासों के कारण ही यह विषय शासन के स्तर पर लगातार विचाराधीन रहा।
ब्लॉक अध्यक्षद्वय ने कहा कि जब विधायक कुंवर सिंह निषाद लगातार दो वर्षों से इस कार्य के लिए संघर्ष कर रहे थे, तब भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख कहीं दिखाई नहीं दिए। न उन्होंने कोई ज्ञापन दिया, न कोई पत्र लिखा, न कोई आंदोलन किया और न ही जनता की आवाज शासन तक पहुंचाने का प्रयास किया।अब जब विधायक के संघर्ष का परिणाम सामने आया है और कार्य को प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है, तब भाजपा नेता फोटो खिंचवाकर और बयान जारी कर झूठा श्रेय लेने की राजनीति कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को बताना चाहिए कि सांकरी-कमरौद पुल की मांग को बजट में शामिल करवाने और स्वीकृति दिलाने के लिए उनके द्वारा कौन-सा पत्र लिखा गया था? यदि ऐसा कोई दस्तावेज नहीं है तो जनता को भ्रमित करना बंद करें।
कांग्रेस स्पष्ट करना चाहती है कि सांकरी-कमरौद पुल सहित क्षेत्र के अनेक विकास कार्यों की स्वीकृति विधायक कुंवर सिंह निषाद के सतत प्रयासों, पत्राचार और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। भाजपा नेताओं द्वारा झूठा श्रेय लेने की राजनीति से जनता अब भलीभांति परिचित हो चुकी है और इसी तारतम्य में आज ग्राम सांकरी एवं कमरौद के जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों द्वारा विधायक माननीय श्री कुंवर सिंह निषाद जी के निवास जाकर धन्यवाद ज्ञापित किया!
रिपोर्टर
सी जी विजन टीवी चैनल बालोद गुण्डरदेही संवाददाता रूपचंद जैन की रिपोर्ट
9691605512


.jpeg)
0 Comments