Ticker

6/recent/ticker-posts

RAJNANDGAON: चाकू से आत्मघाती वार करने वाले 04 आरोपी को 02 घंटे मे किया गया गिरफ्तार

 चौकी चिखली पुलिस की कार्यवाही 

चाकू से आत्मघाती वार करने वाले 04 आरोपी को 02 घंटे मे किया गया गिरफ्तार 

आरोपियो को धारा 296,109(1),3(5) बीएनएस 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत् कार्यवाही कर भेजा गया जेल  

आरोपियो के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त 03 नग चाकू व मोटर सायकल जप्त

आरोपियो के विरूद्ध पूर्व मे कई अपराधिक मामले है दर्ज 


       दिनांक 04.08.2026 को प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी सुधीर नायडू, शेरा कश्यप, रोहित देवार एवं लक्ष्मण यादव द्वारा वाद विवाद कर एक राय होकर जान से मारने की नियत से हाथ मुक्का और चाकू से प्रार्थी के सिर, पीठ, कमर व कुल्हे मे वार कर गंभीर चोट पहूंचाया है कि रिपोर्ट पर चौकी चिखली द्वारा धारा 296,109(1),3(5) बीएनएस, धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मंे लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियो को सूचना दिया गया।  पुलिस अधीक्षक  सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक  वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चौकी चिखली पुलिस द्वारा टीम तैयार कर तत्काल आरोपियो की पतासाजी कर आरोपियो को बागतराई से घेराबंदी कर अभिरक्षा मे लेकर पुछताछ करने पर आरोपियो द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने पर आज दिनंाक को आरोपियो से घटना मे प्रयुक्त 03 नग चाकू एवं मोटर सायकल जप्त किया गया तथा आरोपियो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल निरूद्ध किया गया। 

आरोपियो का नाम- 01. सुधीर नायडू उर्फ अन्ना पिता गप्पू नायडू उम्र 20 साल साकिन दिनदयाल कालोनी अटल आवास ओपी चिखली जिला राजनांदगांव छ.ग. 

02.रोहित देवार पिता स्व. नसीब देवार उम्र 19 साल साकिन दिनदयाल कालोनी अटल आवास ओपी चिखली जिला राजनांदगांव छ.ग.,

3. लक्ष्मण यादव पिता अशोक यादव उम्र 19 साल साकिन चिखली दिनदयाल कालोनी अटल आवास ओपी चिखली जिला राजनांदगांव छ.ग. 

4. शेरा कश्यप पिता पंचू कश्यप उम्र 30 साल साकिन दिनदयाल कालोनी अटल आवास ओपी चिखली जिला राजनांदगांव छ.ग. 

जप्ती - 03 नग घटना मे प्रयुक्त चाकू

  एक नग मोटर साकयल 

उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, सउनि शत्रुहन टण्डन, प्र.आर. अरूण कुमार नेताम, म.प्र.आर. वंदना पटले, आर0 सुनील बैरागी, चन्द्रकपूर आयाम, गोपाल पैकरा, आदित्य सोलंकी, टीकराम धु्रव, नेम सिंह, जितेन्द्र कश्यप एवं चौकी चिखली स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका व सराहनीय योगदान रहा है।

Post a Comment

0 Comments