Ticker

6/recent/ticker-posts

BALOD: बिरेतरा पंचायत भवन अति जर्जर, कभी भी हो सकता है हादसा, सरपंच एवं ग्रामीणों ने की नवीन भवन की मांग*

 बालोद 

लोकेशन -बिरेतरा (भांठागांव)

तारीख 05/08/26


बिरेतरा पंचायत भवन अति जर्जर, कभी भी हो सकता है हादसा, सरपंच एवं ग्रामीणों ने की नवीन भवन की मांग*






बालोद। सिकोसा -- जनपद पंचायत गुंडरदेही के ग्राम पंचायत बिरेतरा में स्थित पंचायत भवन जर्जर अवस्था में है। भवन की छत टपकती है, दीवारों में दरारें हैं और कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। इस कारण पंचायत के कामकाज में भी बाधा आ रही है और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।ग्राम पंचायत बिरेतरा के सरपंच, पंचगण एवं समस्त ग्रामवासियों ने जिला प्रशासन से नवीन पंचायत भवन की स्वीकृति की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान भवन करीब 20 साल पुराना है और अब पूरी तरह से अनुपयोगी हो चुका है। बरसात के दिनों में यहां बैठकें तक नहीं हो पातीं ग्रामवासियों ने बताया कि पंचायत भवन में गांव की योजनाओं की बैठक, राशन वितरण और अन्य सरकारी काम होते हैं। लेकिन जर्जर भवन के कारण कर्मचारियों और ग्रामीणों की जान को खतरा बना रहता है।सरपंच और पंचों ने कलेक्टर बालोद, जिला पंचायत CEO एवं स्थानीय विधायक से मांग की है कि जनहित को देखते हुए ग्राम पंचायत बिरेतरा के लिए भव्य, सुरक्षित और सुविधायुक्त नवीन पंचायत भवन की स्वीकृति शीघ्र प्रदान की जाए। सरपंच, पंचो एवं ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द सुनवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।


रिपोर्टर 

सी जी विजन टीवी चैनल बालोद गुण्डरदेही संवाददाता रूपचंद जैन की रिपोर्ट 

9691605512

Post a Comment

0 Comments