Ticker

6/recent/ticker-posts

BALRAMPUR: बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में ज्वेलर्स दुकान में बड़ी चोरी, लाखों की सोना-चांदी ले उड़े चोर।

 बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में ज्वेलर्स दुकान में बड़ी चोरी, लाखों की सोना-चांदी ले उड़े चोर।



बलरामपुर। वाड्रफनगर शहर के बीचों-बीच स्थित अरविंद ज्वेलर्स में बीती रात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोर दुकान का शटर तोड़कर अंदर दाखिल हुए और लाखों रुपये कीमत की चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि वाड्रफनगर शहर के बीचों-बीच स्थित अरविंद ज्वेलर्स में बीती रात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोर दुकान का शटर तोड़कर अंदर दाखिल हुए और लाखों रुपये कीमत की चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि चोरों ने पहले दुकान के शटर का ताला तोड़ा और इसके बाद दुकान के अंदर रखे चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दुकान में लगे CCTV कैमरों का चोरी गए सामान की वास्तविक मात्रा और कीमत का फिलहाल आकलन नहीं हो सका है। दुकान संचालक द्वारा सामान का मिलान किए जाने के बाद ही चोरी की कुल रकम स्पष्ट हो पाएगी। सबसे बड़ा सवाल यह है कि शहर के बीच स्थित प्रतिष्ठित ज्वेलर्स की दुकान में चोर इतनी आसानी से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना ने वाड्रफनगर पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा होता है।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में लगे अन्य CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित रास्तों पर भी जांच कर रही है।


शहर के बीच ज्वेलर्स दुकान में चोरी की इस बड़ी वारदात से व्यापारियों में भी दहशत का माहौल है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले का खुलासा कितनी जल्दी करती है और चोरों तक कैसे पहुंचती है।


Post a Comment

0 Comments