आर्थिक तंगी से जूझ रहे वाहन मालिकों ने टाटीझरिया मोड़ पर गाड़ियां खड़ी कर शुरू किया आंदोलन
बलरामपुर।सामरी-कुसमी : सामरीपाठ क्षेत्र में बॉक्साइट खनन और लोडिंग-परिवहन कार्य से जुड़े सैकड़ों ट्रक मालिकों का रोष अब खुलकर सड़कों पर आ गया है। पिछले करीब चार महीनों से गाड़ियों के भाड़े और परिवहन भुगतान की राशि न मिलने से परेशान लगभग 150 से 200 ट्रक मालिकों ने सामरीपाठ के टाटीझरिया मोड़ के समीप अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। पिछले तीन दिनों से जारी इस शांतिपूर्ण आंदोलन को राजनीतिक समर्थन भी मिलने लगा है। सोमवार को आम आदमी पार्टी जिला बलरामपुर की टीम ने धरना स्थल पहुंचकर आंदोलनकारियों की मांगों को जायज ठहराते हुए उन्हें अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की।
चार माह से बकाया भुगतानः ट्रक मालिकों के समक्ष गहराया जीविका का संकट
धरना स्थल पर जुटे ट्रक मालिकों ने बताया कि वे निरंतर अपनी गाड़ियां लगाकर दिन-रात बॉक्साइट खनन क्षेत्रों से लोडिंग एवं परिवहन का कार्य कर रहे हैं। इसके बावजूद पिछले चार महीनों से कंपनी और ठेकेदार द्वारा उन्हें भाड़े का भुगतान नहीं किया गया है। वाहन मालिकों ने अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया कि वाहनों के रख-रखाव, डीजल के खर्च, चालकों व सहायकों (क्लीनर) के वेतन तथा बैंक की ईएमआई (EMI) की किस्तें चुकाना अब उनके लिए पूरी तरह असंभव हो गया है। कई ट्रक मालिकों पर भारी कर्ज चढ़ चुका है और परिवारों के पालन-पोषण पर संकट गहरा गया है। कड़ी मेहनत और अपने संसाधनों का निवेश करने के बाद भी समय पर हक न मिलने से क्षेत्र के ट्रक व्यवसायियों में भारी आक्रोश है।
आम आदमी पार्टी ने धरना स्थल पहुंचकर जाना हाल तीन दिनों से चल रहे इस धरना प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही आम आदमी पार्टी जिला बलरामपुर के संगठन जिला महासचिव तथा कुसमी नगर पंचायत के पार्षद शकील अंसारी कार्यकर्ताओं के साथ सामरीपाठ टाटीझरिया मोड़ पहुंचे। उन्होंने आंदोलनकारी ट्रक मालिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना।
नैतिक व कानूनी दायित्व है कि वह समय पर ट्रक मालिकों के भाड़े का भुगतान करे। मेहनत और निजी संसाधनों से काम करने के बावजूद चार महीने तक भुगतान रोके रखना एक अत्यंत गंभीर विषय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी जिला बलरामपुर ट्रक मालिकों के इस संघर्ष में हर कदम पर उनके साथ मजबूती से खड़ी है।
प्रशासनिक मध्यस्थता की पहलः मंगलवार को वार्ता की उम्मीद मामले की गंभीरता को देखते हुए शकील अंसारी ने स्थानीय तहसीलदार से दूरभाष एवं प्रत्यक्ष रूप से विस्तृत बातचीत की। उन्होंने प्रशासन को वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।
वार्ता के संबंध में शकील अंसारी ने बताया कि प्रशासनिक स्तर पर पहल की गई है और संबंधित कंपनी, ठेकेदार तथा ट्रक मालिकों के बीच मंगलवार तक आधिकारिक बातचीत शुरू कराकर सर्वमान्य समाधान निकालने की दिशा में चर्चा हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि संबंधित कंपनी और ठेकेदार ट्रक मालिकों की वास्तविक समस्याओं व आर्थिक संकट को समझते हुए उनके चार माह के लंबित भुगतान को अविलंब जारी करने के लिए सकारात्मक रुख अपनाएंगे।
मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी
आम आदमी पार्टी के नेता शकील अंसारी ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि यदि प्रशासनिक बातचीत के बावजूद ट्रक मालिकों की समस्या का समाधान नहीं निकाला जाता है और उनका लंबित भुगतान जारी नहीं होता है, तो आम आदमी पार्टी जिला बलरामपुर ट्रक मालिकों के साथ मिलकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को और अधिक तेज करने के लिए बाध्य होगी।

0 Comments