गौवंश के बछड़े की चोरी, हत्या एवं संभावित तस्करी की घटना अत्यंत चिंताजनक
बलरामपुर। रामानुजगंज के ग्राम धनपुरी निवासी दीपनारायण सिंह पिता बुधन सिंह के घर से शनिवार रात्रि में एक बछड़ा चोरी होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि बछड़े को घर से लगभग एक किलोमीटर दूर भवरमाल दलको जंगल की ओर ले जाया गया।
घटनास्थल पर बछड़े के मांस के अवशेष, रस्सी, खूंटी एवं चाकू मिलने की बात सामने आई है। आशंका है कि बछड़े की हत्या कर उसके मांस को काटकर खाया गया या बेचने का प्रयास किया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल थाना प्रभारी, रामानुजगंज को सूचना दी गई है। प्रशासन से मांग है कि मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों की पहचान की जाए और कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाए।
हिन्दू बहुल क्षेत्र में गौवंश की चोरी, हत्या एवं संभावित तस्करी जैसी घटनाएं अत्यंत दुखद, निंदनीय एवं चिंताजनक हैं। गौवंश की सुरक्षा और ऐसे अपराधों पर प्रभावी रोकथाम के लिए प्रशासन को गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए।


0 Comments