चौकी मोहरा जिला राजनांदगांव
ग्राम ढ़ारा सोसाइटी के पीछे तालाब के पास जुआ खेलते 05 आरोपी गिरफ्तार
ग्राम ढ़ारा सोसाइटी के पीछे तालाब के पास जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस चौकी मोहारा की टीम ने दबिश देकर 05 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
आरोपियों के कब्जे से ₹27,275/- नगद जुआ रकम बरामद कर विधिवत जब्त की गई।
मौके से 05 मोबाइल फोन, 52 पत्ती ताश एवं 01 नग बरदाना फट्टी जब्त किया गया।
जुआ खेलने में प्रयुक्त 05 मोटरसाइकिलें भी पुलिस ने जब्त की हैं।
आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3 एवं अन्य लागू प्रावधानों के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
जुआ, सट्टा एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध राजनांदगांव पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।
गिरफ्तार आरोपी
(01) रामदेव वर्मा पिता खोरबहरा राम वर्मा, उम्र 30 वर्ष, निवासी सलोनी।
(02) उमेश जंघेल पिता ध्रुव राम जंघेल, उम्र 33 वर्ष, निवासी धारा।
(03) प्रभुलाल चावड़ा पिता प्रेमजी भाई चावड़ा, उम्र 62 वर्ष, निवासी ढारा ,
(04) खेमलाल वर्मा पिता वनलाल वर्मा, उम्र 33 वर्ष, निवासी जगन्नाथपुर, चौकी मोहारा।
(05) लिकेश वर्मा पिता नील नन्द वर्मा, उम्र 30 वर्ष, निवासी ढ़ारा चौकी मोहारा।
विवरण :- जुआ एवं सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौरके मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुभाग अधिकारी डोंगरगढ़ एसडीओपी केसरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में पुलिस चौकी मोहारा प्रभारी निरीक्षक शंकर गिरी गोस्वामी के नेतृत्व में दिनांक 13.08.2026 को ग्राम ढ़ारा के जंगल में जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान मौके पर जुआ खेलते हुए 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से ₹ 27,275/- नगद, 05 मोबाइल फोन, 52 पत्ती ताश, 01 नग बरदाना फट्टी एवं 05 मोटरसाइकिल बरामद कर विधिवत जब्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3 एवं अन्य लागू वैधानिक प्रावधानों के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।

0 Comments