Ticker

6/recent/ticker-posts

GARIYABAND: लिस और एसडीआरएफ की टीम ने बाढ़ में फंसे चार ग्रामीणों की जान

 लिस और एसडीआरएफ की टीम ने बाढ़ में फंसे चार ग्रामीणों की जान


*रात 2 बजे टीकरापारा नाला में फंसे थे ग्रामीण 112 डायल से मिली थी सूचना 


देवभोग --क्षेत्र में लगातार हुयी वारिश के चलते नदी नाले उफान पर थे तभी बीते रविवार रात दो बजे 4 ग्रामीणों  के बाढ़ में फंसे होने की सूचना पुलिस को डायल 112 से  मिली पुलिस ने तत्परता दिखाई और एनडीआरएफ की संयुक्त टीम ने बाढ़ में फंसे 4 ग्रामीणों को रेस्क्यू कर लिया गहरी अंधेरी रात में संयुक्त टीम ने साहसिक कदम उठाया जिसकी जमकर तारीफ हो रही है।पहले तो पुलिस बाढ़ वाले क्षेत्र में पहुंच कर जायजा लिया अपने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत कराया बाढ़ की गम्भीर स्थिति को देखते हुये एसडीआर एफ की टीम बुलाया गया जिसके बाद फंसे चार ग्रामीणों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया।




तेल नदी से कटकर बना है नाला हर साल बना रहता है खतरा


टिकरापारा स्थित नाला तेल नदी से कटकर बना है और नदी के उफान का असर नाले में भी देखने को मिलता है नाला पार किसानों के खेत है इसलिये अक्सर लोगों का आवाजाही रहता है। बरसात के दिनों अक्सर किसान व मजदूर को बाढ़ में फंसते देखा गया है इस वारिश में भी ग्रामीण मजदूर बढ़ते ऊफान को पार ना कर सके और बाढ़ में फंस गये।


दो दम्पति की जान अटकी थी उफनते नाले में रेस्क्यू के बाद दिखी चेहरे पर खुशी


टिकरापारा नाले के उफनते बाढ में टिकरापारा के ही 45 वर्षीय त्रिनाथ मरकाम, 30 वर्षीय उसकी पत्नि दुबनी बाई मरकाम और  42 वर्षीय बलभद्र मरकाम 28 वर्षीय उसकी पत्नि जयमनी मरकाम 8 घंटे से बाढ में फंसे थे इस प्रकार दो दम्पति की चार जान बाढ़ में फंसी थी जो पुलिस के अथक और साहसिक प्रयास से बच गयी।

Post a Comment

0 Comments