Ticker

6/recent/ticker-posts

RAJNANDGAON: 60 वर्षीय ग्रामीण महिला की 21 डिसमिल जमीन हड़पने वाला आरोपी गिरफ्तार।

 थाना डोंगरगांव जिला राजनांदगांव

60 वर्षीय ग्रामीण महिला की 21 डिसमिल जमीन हड़पने वाला आरोपी गिरफ्तार।

07 डिसमिल के नाम पर कराई गई 21 डिसमिल जमीन की रजिस्ट्री।

महिला की अशिक्षा एवं ग्रामीण होने का फायदा उठाकर की गई धोखाधड़ी।

 धोखाधड़ी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

आरोपी के विरुद्ध थाना छुरिया व कोतवाली में भी हैं इसी प्रकार के अपराध दर्ज।

आरोपी थाना बसंतपुर का गुंडा बदमाश, पूर्व से कई अपराध एवं शिकायतें हैं दर्ज।

आरोपीः- मो. परवेज गोरी उर्फ ओमप्रकाश राजपूत पिता स्व. रूस्तम गोरी उम्र 34 साल निवासी इंदिरा नगर वार्ड नंबर राजनांदगांव थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव (छ.ग.)

अपराध क्रमांक – 237/2026 धारा – 318(4), 3(5) BNS

विवरण:-अपराध क्रमांक 237/2026, धारा 318(4), 3(5) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आवेदिका श्रीमती जामबाई पति बलराम यादव, उम्र 60 वर्ष, निवासी ग्राम अरसीटोला, तहसील डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी मो. परवेज गोरी उर्फ ओमप्रकाश राजपूत द्वारा उसकी भूमि खरीदने की बात कही गई।


आरोपी ने 07-07 डिसमिल के हिसाब से कुल 21 डिसमिल भूमि खरीदने की बात कहकर इकरारनामा कराया। बाद में *रजिस्ट्री के दौरान 07 डिसमिल भूमि के स्थान पर 21 डिसमिल भूमि के दस्तावेज में हस्ताक्षर कराकर महिला की अशिक्षा एवं ग्रामीण होने का फायदा उठाते हुए कथित रूप से 21 डिसमिल भूमि की रजिस्ट्री करा ली, और भूमि के एवज मे दिए चेक मे से एक चेक भी अनादरित हो गया। आरोपी ने सारा षड्यंन्त्र महिला के नाम पे किया 

शिकायत की जांच एवं विवेचना उपरांत आरोपी मो. परवेज गोरी उर्फ ओमप्रकाश राजपूत पिता स्व. रूस्तम गोरी, उम्र 34 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर, राजनांदगांव, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

जांच में आरोपी के विरुद्ध थाना छुरिया एवं थाना कोतवाली राजनांदगांव में भी इसी प्रकार की अपराध प्रणाली से संबंधित अपराध दर्ज होना पाया गया है। आरोपी के विरुद्ध पूर्व से कई अपराध एवं शिकायतें होना तथा उसका थाना बसंतपुर का गुंडा बदमाश होना भी सामने आया है।

 पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कीर्तन राठौर तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती मंजुलता बाज के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, उप निरीक्षक रामेश्वरी बघेल एवं प्रधान आरक्षक सुरेश राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments