जिला राजनांदगांव (छ0ग0)
थाना सिटी कोतवाली राजनांदगाॅव पुलिस की कार्यवाही।
ट्रैक्टर एवं कृषि उपकरण बिक्री राशि के गबन मामलें में एक आरोपी को गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर कर भेजा गया जेल।
आरोपी द्वारा ट्रेक्टर शोरूम में मैनेजर का पद पर कार्य करते हुए ट्रेक्टर एवं कृषि उपकरणों की समाने किसानों को बिक्री कर बिक्री राशि फर्म में जमा न कर 11,07,893 रूपये गबन करना।
नाम आरोपी- कुमुद उपाध्याय पिता स्व0 ऋषिकेश उपाध्याय उम्र 52 साल साकिन फ्लैट नंबर 19 इंदिरा नगर वृंदावन कालाॅनी थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव (छ0ग0)
मामले का विवरण- दिनांक 17.08.2026 को प्रार्थी द्वारा थाने में आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि श्री कुमुद उपाध्याय निवासी फ्लैट नंबर 19 इंदिरा नगर वृंदावन कालाॅनी थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव द्वारा अरूण एग्रीकल्चर बीजेपी कार्यालय के सामने राजनांदगांव में मैनेजर के पद पर कार्य करते हुए दिनांक 01.04.2025 से 07.04.2026 के मध्य फर्म के ट्रेक्टर एवं कृषि उपकरण 14,61,393 रूपये किसानों को बिक्री कर बिक्री रकम को फर्म में जमा नहीं किया गया पूछताछ जांच में उपरोक्त राशि का गबन करना स्वीकार कर 3,03,500 रूपये वापस किया गया एवं 11,07,893 रूपये फर्म में जमा न कर गबन करना बताया। कि रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाॅफ अप0क्र0 443/26 धारा 316 (4), 336(3), 344(1) बीएनएस कायम कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
पुलिस की कार्यवाही- पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा0पु0से0) के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर (रा0पु0से0) तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजनादगांव के0 पी0 मरकाम (रा0पु0से0) के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में आरोपी कुमुद उपाध्याय पिता स्व0 ऋषिकेश उपाध्याय उम्र 52 साल साकिन निवासी फ्लैट नंबर 19 इंदिरा नगर वृंदावन कालाॅनी थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव (छ0ग0) को थाना तलब कर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया जिसके कब्जे से खाता बही जप्त कर आरोपी के खिलाफ पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने से आज दिनांक 19.08.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक उपेन्द्र शाह, उप निरीक्षक सुमेन्द्र कुमार खरे, प्र0आर0 जी0 सिरिल कुमार एवं थाना स्टाॅफ की सराहनीय भूमिका रही।

0 Comments