Ticker

6/recent/ticker-posts

BALRAMPUR: गांधी जयंती पर कलेक्टोरेट में महात्मा गांधी को किया गया नमन

 गांधी जयंती पर कलेक्टोरेट में महात्मा गांधी को किया गया नमन                                                




  बलरामपुर-संवाददाता:- (दैनिक तरुण पथ) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर आज जिला मुख्यालय सहित जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह कलेक्टोरेट परिसर में डिप्टी कलेक्टर श्री तुलसी दास मरकाम ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सादगी के उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments