Ticker

6/recent/ticker-posts

BALRAMPUR: आवासीय विद्यालय से बच्चों के भागने के मामले में बड़ी कार्रवाई, प्रभारी प्राचार्य हटाई गई

 आवासीय विद्यालय से बच्चों के भागने के मामले में बड़ी कार्रवाई, प्रभारी प्राचार्य हटाई गई


बलरामपुर पहाड़ी कोरवाआवासीय विद्यालय भेलवाडीह से छात्रों के भागने की घटना के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर (आदिवासी विकास) कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रभारी प्राचार्य (अधीक्षिका) सुफला टोप्पो को उनके मूल पदस्थापना स्थल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पस्ता, विकासखंड बलरामपुर वापस भेज दिया गया है।


जारी आदेश में कहा गया है कि 8 अक्टूबर 2026 की रात विद्यालय के आठ छात्र छात्रावास की खिड़की का ग्रिल हटाकर बाहर निकल गए थे। जानकारी के अनुसार बच्चे पास के ठेला गुमटी चोरी करने का प्रयास कर रहे थे, जहां दुकानदारों ने उन्हें देख लिया। इस दौरान चार बच्चों को पकड़ लिया गया, जबकि चार अन्य भागने में सफल रहे। जांच में यह भी सामने आया

कि संबंधित खिड़की का ग्रिल पहले से टूटा हुआ था और छात्र पूर्व में भी उसी रास्ते से बाहर निकल चुके थे। जांच प्रतिवेदन में प्रभारी प्राचार्य (अधीक्षिका) पर विद्यालय संचालन में गंभीर लापरवाही बरतने का उल्लेख किया गया है। स्थानीय लोगों ने भी संस्था संचालन को लेकर आपत्ति जताई थी और भविष्य में किसी बड़ी घटना की आशंका व्यक्त की थी। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में भी प्रभारी प्राचार्य के द्वारा बच्चों को काफी प्रताड़ित किया जाता था। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद प्रभारी प्राचार्य (अधीक्षिका) पद से हटाते हुए मूल पद व्याख्याता एल बी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पस्ता वापस कर दिया है।


प्रशासन ने मामले को गंभीर मानते हुए प्रभारी प्राचार्य (अधीक्षिका) सुफला टोप्पो को तत्काल प्रभाव से पद से हटाते हुए उनके स्थान पर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भेलवाडीह के प्रभारी प्राचार्य घनेश्वर राम को आगामी आदेश तक अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है।

Post a Comment

0 Comments