Ticker

6/recent/ticker-posts

RAJNANDGAON: गांजा परिवहन करते 02 आरोपी एवं 02 विधि से संघर्षरत अपचारी बालक पुलिस की गिरफ्त में।

 थाना– बोरतलाव, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)

गांजा परिवहन करते 02 आरोपी एवं 02 विधि से संघर्षरत अपचारी बालक पुलिस की गिरफ्त में।

आरोपी (1) रोशनलाल बर्मन पिता बल्लू बर्मन, 54वर्ष, निवासी- LIC कालोनी गंगासागर जबलपुर (मप्र), (2) कृष्णदास बैरागी पिता कालीदास बैरागी, 55वर्ष, निवासी प्रेमनगर जबलपुर (मप्र)  एवं 02विधि से संघर्षरत अपचारी बालक के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा 10 पैकेट वजनी 10.543किग्रा कीमती 1,05,000/-, नगदी 3040/-, 01 मोबाइल फोन कीमती 20,000/-एवं 01 मारूति अल्टो कार CG-07,M-5536 नंबर प्लेट लगा कीमती 2,00,000/-

 कुल कीमत ₹3,28,040/- को जप्त किया गया।

आरोपीयों के विरुद्ध धारा-20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई कार्यववाही।



         पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के दिशा-निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में थाना बोरतलाव पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों तथा अवैध शराब व मादक पदार्थ के व्यवसाय में संलग्न व्यक्तियों पर निगरानी रखकर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 01-10-2026 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि एक ग्रे कलर का अल्टो कार जिसमें CG-07 M-5536 में 04व्यक्तियों द्वारा डोंगरगढ़-बोरतलाव रोड से महाराष्ट्र की ओर अधिक मात्रा में मादक पदार्थ गांजा लेकर डोंगरगढ़-बोरतलाव रोड से महाराष्ट्र की ओर जा रहे हैं। मुखबिर सूचना पर ग्राम बोरतलाव डोंगरगढ़-महाराष्ट्र रोड पर गोविंद लिल्हारे के किराना दुकान के पास  नाकेबंदी कर मुखबिर के बताये हुलिया के कार को रोककर गवाहों के समक्ष कार सवार 04व्यक्तियों से पूछताछ कर कार की तलाशी लेने पर कार के बीच वाले सीट के नीचे व सीट के पीछे बने चेंबर अंदर में रखकर 10पैकेट मादक पदार्थ गांजा वजनी 10.543किग्रा कीमती 1,05,000/- रूपये परिवहन करते पाया गया। एवं आरोपियों के कब्जे से गांजा परिवहन में प्रयुक्त 01अल्टो कार कीमती 2,00,000/-रूपये  , 01नग मोबाइल फोन कीमती 20,000/- रूपये एवं नगदी 3040/- रूपये  कुल कीमती 3,28,040/- को जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध धारा-20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक हरिनाथ रावत, सउनि गोकूल सोनकर, आरक्षक गौतम सिंह, दिरबल मंडावी, मणिशंकर कौशिक व गोवर्धन कंवर की सराहनीय भूमिका रहा।

Post a Comment

0 Comments