Ticker

6/recent/ticker-posts

BALOD: पुलिस अधीक्षक बालोद किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब बिक्री एवं अन्य अवैधानिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

 विजन टीवी 


बालोद / दीपक देवांगन 


पुलिस अधीक्षक बालोद  किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब बिक्री एवं अन्य अवैधानिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।




इसी क्रम में दिनांक 24 नवंबर 2026 को थाना गुरूर में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक कुलेश्वर यादव को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कोलिहामार निवासी एक व्यक्ति अपने घर के पास काले रंग के थैले में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है।


सूचना पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम कोलिहामार में मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। वहां मुखबिर के बताए हुलिए के व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की गई। उसने अपना नाम बसंत साहू, पिता हिरमन साहू, उम्र 40 वर्ष, निवासी कोलिहामार, थाना गुरूर, जिला बालोद बताया।


36 पाव देशी प्लेन शराब जब्त


पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे में रखे काले रंग के थैले की तलाशी लेने पर उसमें देशी प्लेन शराब के 36 पाव बरामद हुए। प्रत्येक पाव में 180 एमएल शराब भरी हुई थी। इस प्रकार कुल 6.480 बल्क लीटर देशी प्लेन शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2,880 है, जब्त की गई।


आरोपी द्वारा शराब रखने एवं बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर शराब को विधिवत जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की गई।


 आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध


उक्त मामले में थाना गुरूर में अपराध क्रमांक 0177/2026, छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 2015 की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


सराहनीय भूमिका


उक्त कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक कुलेश्वर यादव एवं थाना गुरूर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments