Ticker

6/recent/ticker-posts

BALOD: संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को सर्व आदिवासी समाज जिला बालोद के नेतृत्व में बड़ादेव शक्ति पीठ गंजपारा बालोद भवन में समाज प्रमुखों एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में संविधान दिवस मनाया गया।

 विजन टीवी 


बालोद/ दीपक देवांगन 


संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को सर्व आदिवासी समाज जिला बालोद के नेतृत्व में  बड़ादेव शक्ति पीठ गंजपारा बालोद भवन में समाज प्रमुखों एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उनके छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके सम्मान में जयकारे लगाए गए।




कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समाज प्रमुखों ने संविधान निर्माण में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के अतुलनीय योगदान, उनके संघर्ष एवं विचारों को याद किया | भारतीय संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय एवं बंधुत्व का अधिकार प्रदान करता है। विशेष रूप से आदिवासी समाज सहित वंचित एवं शोषित वर्गों को संवैधानिक अधिकार, संरक्षण और अपनी सामाजिक, सांस्कृतिक पहचान के साथ आगे बढ़ने का अवसर संविधान के माध्यम से प्राप्त हुआ है।


समाज ने कहा कि संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि देश के नागरिकों को अधिकारों के प्रति जागरूक करने और समाज को न्यायपूर्ण दिशा देने वाला महत्वपूर्ण आधार है। आज आवश्यकता है कि प्रत्येक नागरिक संविधान में दिए गए अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों को भी समझे तथा संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए जागरूक रहे।


इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज जिला अध्यक्ष  तुकाराम कोर्राम गोंडवाना गोंड महासभा जिला अध्यक्ष प्रेमलाल कुंजाम सर्व आदिवासी समाज जिला कोषाध्यक्ष सोनसाय नेताम जिला कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष एच.एल. मानकर सर्व आदिवासी समाज जिला मीडिया प्रभारी/सचिव सूरज गावड़े गोंडवाना बालोद तहसील अध्यक्ष  फिरंता उइके कोषाध्यक्ष  सुरेश  गंगराले सर्व आदिवासी समाज तहसील बालोद अध्यक्ष कामता प्रसाद ध्रुव गोंडवाना तहसील बालोद मीडिया प्रभारी  दिलीप नागवंशी गुजरा उपाध्यक्ष  पार्वती मंडावी सहित बालोद परिक्षेत्र के समस्त पदाधिकारी एवं सामाजिकजन उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने, समाज में समानता एवं भाईचारे की भावना को मजबूत बनाने तथा संवैधानिक अधिकारों के प्रति जनजागरूकता फैलाने का संकल्प व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments