Ticker

6/recent/ticker-posts

BALOD: भाटागांव बी में डॉ. रिकेश साहू ने ली प्राधिकृत अध्यक्ष पद की शपथ, अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

 बालोद 

लोकेशन -भाठागांव बी

तारीख 23/11/26

भाटागांव बी में डॉ. रिकेश साहू ने ली प्राधिकृत अध्यक्ष पद की शपथ, अतिथियों ने दी शुभकामनाएं


भाटागांव बी। ग्राम भाटागांव बी स्थित सेवा सहकारी समिति में प्राधिकृत अध्यक्ष डॉ. रिकेश साहू के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक माननीय वीरेन्द्र साहू शामिल हुए। वहीं जिला पंचायत बालोद की अध्यक्ष तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।



शपथ ग्रहण समारोह के दौरान डॉ. रिकेश साहू ने प्राधिकृत अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी ग्रहण की। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।


जिला पंचायत बालोद की अध्यक्ष तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर*ने डॉ. रिकेश साहू को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेवा सहकारी समितियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इन समितियों के माध्यम से किसानों को कृषि कार्यों के लिए आवश्यक सुविधाएं एवं सहयोग प्राप्त होता है। ऐसे में समिति की जिम्मेदारी संभालने वाले पदाधिकारियों को किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि नई जिम्मेदारी के साथ समिति के कार्यों को और बेहतर दिशा मिलेगी तथा किसानों को इसका लाभ प्राप्त होगा।


मुख्य अतिथि पूर्व विधायक वीरेन्द्र साहू सहित अन्य अतिथियों ने भी नवनियुक्त प्राधिकृत अध्यक्ष के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि सहकारिता की भावना से गांव के विकास और किसानों की आर्थिक मजबूती को नई दिशा मिल सकती है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों, समिति पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।


इस अवसर पर पूर्व सदस्य जिला पंचायत बालोद पुष्पेन्द्र चंद्राकर, प्रकाश सिन्हा मंडल अध्यक्ष सिकोसा, युगल ताम्रकार महामंत्री सिकोसा मंडल, योगेश देशमुख पूर्व सरपंच बीरेतरा, डॉ. रिकेश साहू प्राधिकृत अध्यक्ष, एच.डी. मानिकपुरी समिति प्रबंधक, दोषण साहू सरपंच भाटागांव बी, टाम सिन्हा सलौनी, हरदेव लाल सर्वा एवं द्वारका गांधी पूर्व सरपंच सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।


समारोह के समापन पर उपस्थित लोगों ने डॉ. रिकेश साहू को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।


रिपोर्टर 

सी जी विजन टीवी चैनल बालोद गुण्डरदेही संवाददाता रूपचंद जैन की रिपोर्ट 

9691605512

Post a Comment

0 Comments