Ticker

6/recent/ticker-posts

BALRAMPUR: आदिवासियों की जमीन और चार सूत्रीय मांगों को लेकर 7 दिसंबर को राजपुर में होगा आंदोलन

 आदिवासियों की जमीन और चार सूत्रीय मांगों को लेकर 7 दिसंबर को राजपुर में होगा आंदोलन


राजपुर (बलरामपुर)। आदिववासियों की जमीन पर कथित कब्जा, ड़ीएमएफ फंड, राशन कार्ड में कटौती और किसानों के घटे हुए रकबे का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज एवं छत्तीसगढ़ जनता दल ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राजपुर को ज्ञापन सौंपकर 7 दिसंबर 2026 को रैली व धरना प्रदर्शन की अनुमति मांगी है।





संगठनों ने चार सूत्रीय मांगें रखी हैं -


1. आदिवासियों की जमीन वापस दिलाई जाए।


2. DMF फंड की राशि ग्राम पंचायत को दी जाए।


3. राजपुर ब्लॉक में राशन कार्डों में सुधार हो।


4. किसानों का रकबा घटाया गया है, उसका निराकरण हो।


संगठन ने चेतावनी दी है कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में 7 दिसंबर को आंदोलन किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments