थाना – डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
गांजा का अवैध परिवहन एवं बिक्री करने वाले आरोपी को डोंगरगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार।
आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा 390 ग्राम, कीमती 19,500 रुपये एवं घटना में प्रयुक्त स्कूटी क्रमांक CG 08 AT 2189, कीमती 40,000 रुपये, कुल जुमला कीमती 59,500 रुपये जप्त किया गया।
प्रकरण में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
आरोपी के विरुद्ध धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई कार्रवाई।
अवैध गतिविधियों में संलिप्त असामाजिक तत्वों के विरुद्ध डोंगरगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
गिरफ्तार आरोपी का नाम एवं पता –
1. पालेश्वर सेन पिता स्व. संतोष सेन, उम्र 21 वर्ष, निवासी रामाटोला, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)।
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के दिशा-निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं अपराधों की रोकथाम हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जिसके परिपालन में थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक रामेश्वर प्रसाद देशमुख द्वारा अपनी पुलिस टीम के साथ अवैध शराब बिक्री में लिप्त शराब कोचियों, तस्करों के साथ-साथ अवैध गतिविधियों, सटोरियों, संदिग्ध व्यक्तियों, पाकेटमारों, चाकूबाजों, नशेड़ियों एवं अन्य असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखते हुए लगातार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 24-11-2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी पालेश्वर सेन पिता स्व. संतोष सेन, उम्र 21 वर्ष, निवासी रामाटोला, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.) द्वारा स्कूटी में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री एवं परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर डोंगरगढ़ पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मोचीपारा में राधेलाल मालाकार के घर के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से एक नीले रंग की प्लास्टिक झिल्ली में रखा मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 390 ग्राम, कीमती 19,500 रुपये एवं घटना में प्रयुक्त स्कूटी क्रमांक CG 08 AT 2189, कीमती 40,000 रुपये, कुल जुमला कीमती 59,500 रुपये जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना डोंगरगढ़ में अपराध क्रमांक 693/2026, धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
आरोपी के मेमोरेंडम कथन के अनुसार प्रकरण में एक अन्य आरोपी दिगम्बर द्वारा गांजे की आवश्यकता होने पर उसे गांजा उपलब्ध कराया जाता था। उक्त आरोपी की पतासाजी की जा रही है।
उक्त कार्रवाई मेंनिरीक्षक रामेश्वर प्रसाद देशमुख, प्रशिक्षु उप निरीक्षक महेश मंडावी, आरक्षक अविलेश ढीढ़ी, मिथलेश पटेल, इंद्रभान एवं रामखिलाव सिन्हा का सराहनीय योगदान रहा।*

0 Comments