Ticker

6/recent/ticker-posts

Balod: भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर बालोद द्वारा गौ माता की सेवा की गई।

भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर बालोद द्वारा गौ माता की सेवा की गई।



बालोद:- जिला मुख्यालय के महावीर गौशाला आमापारा बालोद में कर्मियों की छुट्टी होने के कारण गौ माता की सेवा नहीं हो पा रही हैं इसलिए युवा मोर्चा शहर बालोद द्वारा गौ माता की सेवा की गई गौ माता को नहला कर गौशाला की साफ़ सफ़ाई कर गौ माता को चारा डाला गया । युवा मोर्चा के  टीम दो हिस्सो में बाट कर सेवा देने का निर्णय लिया , जिसमे आधी सेवा सुबह व आधी सेवा शाम को की गई।गौ सेवकों से हुई बात चित में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता राज आनंद सोनी ने बताया की जो व्यक्ति गौ माता की सेवा पूजा करता है उस पर आने वाली सभी प्रकार की विपदाओं को गौ माता हर लेती है। गौ माता के गोबर में लक्ष्मी जी का वास होता है और गौ माता के मुत्र में गंगाजी का वास होता है। - गौ माता के दुध मे सुवर्ण तत्व पाया जाता है जो रोगों की क्षमता को कम करता है

हिंदू धर्म में गाय को गौ माता का दर्जा दिया गया है। यही नहीं धार्मिक कार्यों में भी गाय को अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। जिस प्रकार हम धरती को ‘मां’ कह कर संबोधित करते हैं, उसी प्रकार गाय को भी गौ-माता की संज्ञा प्राप्त है। प्राचीन ग्रंथों में गाय के संदर्भ में कई विवरण मिलते हैं। उसमें कहा गया है कि गाय में 33 करोड़ देवी देवताओं का निवास है। गाय की सेवा करने से स्वर्ग लोक की प्राप्ति होती है।इसी कारण लोग प्रायः गाय को अपने हाथों से रोटी, फल आदि खिलाते हैं। अनेक तंत्र ग्रंथों में गौ सेवा के चमत्कारी प्रयोगों का वर्णन मिलता है। अगर आप भी अपने जीवन में खुशहाली लाना चाहते हैं तो गौ-सेवा करें।  अवश्य ही आपकी मनोकामना पूरी होगी। बालोद शहर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के सदस्यों के लिए गौशाला कर्मियों की छुट्टी होना एक स्वर्ण अवसर बन कर आई जिसमे उन्हें गौ माता की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ॥ 

Post a Comment

0 Comments